PM Modi Speech : जब पीएम मोदी ने पत्रकारों से साझा किए पुराने किस्से! जोर-जोर से बजने लगी तालियां!

PM Modi shared old anecdotes with journalists the applause rang out loud

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने देश के विकास, सरकार की योजनाओं और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अपनी बात रखी. पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर बने सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, उज्ज्वला योजना, रेल और हाई स्पीड एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जो लक्ष्य तय किए, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया है. साथ ही उन्होंने मीडिया से भारत की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की.