PM Modi Kerala Visit:
‘फिर एक बार मोदी सरकार’ लोकसभा चुनाव 2024 का इंतजार सभी राजनीतिक पार्टियों को बेसब्री से था. वहीं जनता का वोट अपनी ओर करने की जद्दोजेहद में पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी केरल (PM Modi Kerala Visit) दौरे पर है. वहीं इस दौरान उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया और पार्टी के अगले 5 सालों के विजन का भी जिक्र किया है.
विकास का होगा यब नववर्ष
चुनावी रैली में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि साथियों आप सभी का यह जनसमर्थन और प्रेम देखकर मैं इस बात को विश्वास से कह सकता हूं कि केरेला का नया वर्ष एक नया आरंभ लेकर के आया है.यह नव-वर्ष केरेला के विकास का नव-वर्ष होगा. यह नव-वर्ष नई राजनीति के आरंभ का नववर्ष होगा. पीएम ने कहा कि अब केरेला पार्लियामेंट में अपनी आवाज को भेजेगा इसलिए आज केरेला कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार.
This New Year has brought with it new beginnings. This New Year is for Kerala's development.
— BJP (@BJP4India) April 15, 2024
This New Year will symbolise the beginning of the new politics in Kerala!
Today, entire Kerala is saying, 'Phir Ek Baar, Modi Sarkar'.
- PM @narendramodi
Watch the full video:… pic.twitter.com/0ZXkOU9cOD
वहीं विकास के विजन पर बोले पीएम मोदी
जनता को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केरेला इतना बड़ा सांस्कृतिक केंद्र हैं. इस रैली में बोले पीएम मोदी कि आज देश केरेला को गेट –वे-ऑफ केरेला कहता है. उन्होंने कहा कि यहा की प्रकृति किसी का भी मन मोह लेती हैं. इसी के साथ पर्यटन स्थल को लेकर भी पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया है.
रैली को संबोधित करने के दौरान पीएम बोले की यहा केरेला में कितने भव्य मंदिर, चर्च आस्था के स्थल हैं. उन्होंने कहा की हम अगले पांच सालों में केरेला के इस हैरिटेज को ग्लोबल बनाने का प्रयास करेंगे. पीएम ने बताया की हम केरेला को हाईवे एक्सप्रेज और हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे . पीएम ने कहा कि इन 5 सालों में हम सभी कार्यों की दिशा में ही आगे बढ़ेंगे. यहां पर्यटन के अवसर के भी बहुत संभावना है. जितना लाभ लिया जाना चाहिए अभी तक लिया नहीं है. इसलिए हम टूरिजम को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के प्रयास करेंगें.