PM Modi का वीडियो हटाने पर Meta को संसद का Notice! Mark Zuckerberg से मांगा जवाब

PM Modi: पीएम मोदी ने 37 नए NDA सांसदों से की मुलाकात, बोले- सतर्क रहें, गलत बयानबाजी और विवादों से बचें.

Bharat 24

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नए सांसदों के साथ नाश्ते पर अहम बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने 37 नए एनडीए सांसदों से मुलाकात की और उन्हें राजनीति, जनता से जुड़ाव और सार्वजनिक जीवन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि वे गलत मुद्दों में न फंसें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं. उन्होंने सांसदों को गलत बयानबाजी से बचने और किसी भी विवादित मामले से दूरी बनाए रखने की सलाह दी. पीएम मोदी ने कहा कि कई लोग सांसदों के संपर्क में आएंगे, ऐसे में उन्हें सतर्क रहना होगा. उन्होंने सांसदों को किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने लेटर हेड का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह भी दी.

ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session 2026 : राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित | Rajya Sabha | Paper Leak Bill