PM Modi Netherland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे. इस दौरे का उद्देश्य ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भारत और नीदरलैंड के बीच सहयोग को और गहरा करना है. पीएम मोदी यहां नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ महत्वपूर्ण बातचीत करेंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lands in the Netherlands on the second leg of his 5-nation visit.
— ANI (@ANI) May 15, 2026
At the invitation of the Prime Minister of the Netherlands, Rob Jetten, Prime Minister Modi is paying an official visit to the Netherlands. During the visit, the Prime… pic.twitter.com/PYOIp4JWgu
यूएई से नीदरलैंड तक का सफर
नीदरलैंड के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगभग ढाई घंटे का संक्षिप्त ठहराव किया. इस दौरान उन्होंने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद पीएम मोदी नीदरलैंड की ओर बढ़े.
#WATCH | The Hague | Prime Minister Narendra Modi receives an enthusiastic welcome by the members of the Indian diaspora at the hotel he is staying at while on a visit to Netherlands.
— ANI (@ANI) May 15, 2026
Prime Minister Narendra Modi is in Netherlands, on the second leg of his 5-nation visit.… pic.twitter.com/BF5cdilX7T
हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत
नीदरलैंड पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया. हवाईअड्डे पर एडजुटेंट-जनरल और महामहिम राजा के सैन्य परिवार के प्रमुख रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन, नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
प्रवासियों का उत्साही स्वागत
हेग पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने भी पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. बच्चों और महिलाओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया. कई प्रवासियों ने तिरंगे झंडे के साथ मोदी का स्वागत किया और सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बने.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses a cultural performance as he arrives at a hotel in The Hague, Netherlands
— ANI (@ANI) May 15, 2026
Prime Minister Narendra Modi is in Netherlands, on the second leg of his 5-nation visit.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/5YXJZZErrB
प्रधानमंत्री जेटेन और राजघराने से मुलाकात
पीएम मोदी ने कहा कि वह नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार और टेक्नोलॉजी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वह महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.
मोदी की यह दूसरी नीदरलैंड यात्रा
पीएम मोदी की 15 से 17 मई तक की नीदरलैंड यात्रा 2017 के बाद उनकी दूसरी यात्रा है. इस दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Landed in Amsterdam. This visit to the Netherlands comes at a time when the India-EU Free Trade Agreement has given a major impetus to trade and investment linkages. It offers an opportunity to deepen relations in areas like semiconductors,… pic.twitter.com/uQxifLsLH9
— ANI (@ANI) May 15, 2026
ये भी पढ़ें: तेल, गैस, AI और रक्षा... PM मोदी की UAE यात्रा में कई रणनीतिक समझौतों पर लगी मुहर, जानें पूरी जानकारी