PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया. लगातार 4399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का वर्षों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं.
साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में कई बड़े और अहम फैसले लिए. पिछले 12 वर्षों में उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए, जिनमें अनुच्छेद 370 को हटाना सबसे चर्चित फैसलों में से एक माना जाता है. एक समय ऐसा माना जाता था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने इस फैसले को लागू कर देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्ज किया. आज 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा करने के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय लोकतंत्र में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया भीषण एयरस्ट्राइक, कायराना हमले में बच्चों और महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत