BJP में शामिल हुई परनीत कौर, पंजाब से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

BJP में शामिल हुई परनीत कौर, पंजाब से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है. लेकिन उससे पूर्व पंजाब से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई है. दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई हैं.

सांसद परनीत कौर बीजेपी में हुई शामिल

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और सांसद गुरुवार को बीजेपी में शामिल हुई. पटियाला से सांसद परनीत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इस इस्तीफे के बाद से ही सियासी गलियारों में इस बात की हलचल तेज थी कि आखिर परनीत बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

कैन हैं सांसद परनीत कौर?

आपको बता दें कि पंजाब पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं परनीत कौर. वह पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रहीं हैं. वहीं गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला किया है.

परनीत कौर ने दिया बयान

बीजेपी में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं. पिछले 25 साल से मैने लोकतंत्र के लिए काम किया है. ‘मैं मोदी जी के काम और नीति को देख कर और विकसित भारत का जो कार्यक्रम चल रहा है उससे प्रभावित होकर BJP में शामिल हो रही हूं. मोदी जी के नेतृत्व में ही हम अपने बच्चो और देश को सुरक्षित रखा सकते हैं. मैं मोदी जी नड्डा जी और बीजेपी का धन्यवाद करती हूं.

यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को किया पूरा