Womens Reservation Bill: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है. जहां सरकार इसे पास कराने में जुटी हुई है तो वहीं विपक्ष इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहा है. इसी बीच आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी महिला आरक्षण बिल को लेकर अपने विचार रखे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.
दरअसल महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया. उन्होंने सरकार जाति जनगणना को दबाना चाहती है. राहुल गांधी को जवाब देते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने जाति जनगणना का विरोध किया था और दवाब के बाद तत्कालीन मनमोहन सिंह की सरकार में जनगणना हुई.
राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का तंज
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'हम लोग यहां रात डेढ बजे तक लगातार जमे हुए थे. मैं जब आज यहां आया तो मुझे लगा कि कांग्रेस के लीडर ऑफ अपोजिशन से माताओं-बहनों के बारे में सुनने को मिलेगा, लेकिन मुझे लगा कि मैंने जैसे माइकल जैक्शन का डांस देख लिया.' उन्होंने कहा, 'इस देश में अगर सबसे मजबूत कोई बिजनेसमैन है तो वह है टाटा परिवार है. राहुल गांधी को यही नहीं पता कि टाटा अल्पसंख्यकों में आते हैं. वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल भी ओबीसी हैं.'
"कांग्रेस जातिगत जनगणना के खिलाफ"
निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस के लोग जातिगत जनगणना के खिलाफ रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा, 'सोनिया गांधी ने कहा था कि जातिगत जनगणना संविधान के दायरे में नहीं है. चिदबंरम ने कहा था कि जातिगत जनगणना देश को बांट देगी.'
ये भी पढ़ें: पवन खेड़ा को एक और बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने वाली याचिका