Parliament Session: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हंगामे और चर्चा की मांग को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. अमित शाह ने विपक्ष से कहा कि वह दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देकर चर्चा की मांग करे, सरकार इसके लिए तैयार है.
अमित शाह ने कहा कि अगर विपक्ष चर्चा चाहता है तो वह आज दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वह अगले दिन दोपहर 3 बजे तक सदन में बैठकर चर्चा सुनेंगे और सभी सवालों का जवाब देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए, केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा. उन्होंने कहा, “मैंने कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए संसद में तैयार हूं. मगर वह चर्चा ही नहीं होने देना चाहते. अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है.”
ये भी पढ़ें- Breaking News: रूस में फंसे 2 भाइयों की 97 दिन बाद वतन वापसी! CM Dhami की पहल लाई रंग!