भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार पाकिस्तान की ओर से ऐसे दावे किए जाते हैं जो खुद ही सवालों के घेरे में आ जाते हैं. एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल ही में दावा किया कि पाकिस्तान ने “आठ भारतीय विमानों को मार गिराया और भारतीय प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाए.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस तेज हो गई है.
पाकिस्तान के इस दावे को लेकर कई लोग इसे उसकी पुरानी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं, जिसमें सैन्य और रणनीतिक असफलताओं को छिपाने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे दावों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं और अब जरदारी के बयान ने इस विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के दावे
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान ने भारत को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आठ भारतीय विमानों को मार गिराया और भारतीय प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाए थे.
हालांकि इन दावों को लेकर अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है. इसी वजह से पाकिस्तान के बयान को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि यह बयान वास्तविक तथ्यों से ज्यादा राजनीतिक और भावनात्मक संदेश देने की कोशिश नजर आता है.
Asif Ali Zardari claiming Pak shot down 8 Indian aircraft and flew drones over the Indian PM’s residence is a hilarious level of cope to mask an absolute military humiliation. His fairy tales are just a pathetic attempt to spin a fictional victory out of thin air.
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 29, 2026
The HARD… pic.twitter.com/nW5QPqfBrw
भारत की कार्रवाई को लेकर क्या कहा जा रहा है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया था. दावा किया गया कि भारत ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी ठिकानों और नूर खान एयरबेस समेत कुल 11 सैन्य ठिकानों पर हमला किया था.
इसी दौरान यह भी कहा गया कि भारत की ओर से 36 घंटों में 80 ड्रोन दागे गए थे. रिपोर्ट्स में यह दावा भी सामने आया कि उस समय पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी खुद बंकरों में छिपने को मजबूर हो गए थे. इन घटनाओं को लेकर दोनों देशों की तरफ से अलग-अलग दावे किए गए, लेकिन पाकिस्तान की ओर से किए गए कई दावों के समर्थन में अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया.
सबूतों पर उठे सवाल
पाकिस्तान के दावों को लेकर सबसे बड़ा सवाल सबूतों को लेकर उठ रहा है. कहा गया कि यदि वास्तव में भारतीय विमानों को मार गिराया गया होता, तो उसका कोई न कोई मलबा या दृश्य प्रमाण जरूर सामने आता. लेकिन ऐसी कोई पुष्टि सार्वजनिक तौर पर नहीं हुई. इसी बीच एक रिपोर्ट में बताया गया कि जब अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी CNN ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से हमले के सबूत मांगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “यह भारतीय सोशल मीडिया पर मौजूद है.”
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान बनेगा गारंटर, ईरान में भारी निवेश करेगा अमेरिका! डील की सीक्रेट बातें आईं सामने, जानें पूरी डिटेल