पाकिस्तानी सेना ने WhatsApp पर लगाया ब्रेक, इस चाइनीज ऐप को बनाया नया कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म, जानें क्यों

Pakistan Army WeChat: पाकिस्तान की सेना ने अपने अधिकारियों और जवानों को WhatsApp इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है. सेना ने कहा है कि वे धीरे-धीरे WhatsApp का उपयोग बंद करें और आधिकारिक तथा सैन्य बातचीत के लिए चीन के WeChat ऐप का इस्तेमाल करें.

Pakistan Army bans WhatsApp military communication to shift to WeChat
Image Source: AI

Pakistan Army WeChat: पाकिस्तान की सेना ने अपने अधिकारियों और जवानों को WhatsApp इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है. सेना ने कहा है कि वे धीरे-धीरे WhatsApp का उपयोग बंद करें और आधिकारिक तथा सैन्य बातचीत के लिए चीन के WeChat ऐप का इस्तेमाल करें. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है.

WhatsApp की जगह WeChat क्यों?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सेना का मानना है कि पश्चिमी देशों के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर निगरानी, डेटा लीक और बातचीत इंटरसेप्ट होने का खतरा ज्यादा हो सकता है. इसी वजह से सेना अब चीनी ऐप WeChat को अपनाना चाहती है.

WeChat चीन का सबसे बड़ा मैसेजिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. इसके जरिए चैट, वीडियो कॉल, फाइल शेयरिंग, पेमेंट और कई दूसरी डिजिटल सेवाएं भी मिलती हैं. इसी कारण इसे सुपर ऐप भी कहा जाता है.

चीन के साथ बढ़ रहा है डिजिटल सहयोग

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WeChat अपनाने से पाकिस्तान और चीन की सेनाओं के बीच डिजिटल सिस्टम को एक जैसा बनाने में मदद मिल सकती है. इससे दोनों देशों के बीच सैन्य जानकारी साझा करना, संयुक्त अभियानों के दौरान बातचीत करना और इंटेलिजेंस समन्वय आसान हो सकता है.

पिछले कुछ वर्षों में चीन और पाकिस्तान के रक्षा संबंध काफी मजबूत हुए हैं. पहले दोनों देशों के बीच सहयोग मुख्य रूप से हथियारों की खरीद तक सीमित था, लेकिन अब यह साझेदारी साइबर सुरक्षा, सुरक्षित संचार प्रणाली और इंटेलिजेंस नेटवर्क तक भी पहुंच गई है.

भारत में WeChat पहले से बैन है

भारत ने जून 2020 में WeChat सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों का हवाला देते हुए यह फैसला लिया था. उस समय सरकार ने कहा था कि इन ऐप्स के जरिए भारतीय यूजर्स का डेटा विदेश भेजे जाने की आशंका है. यह प्रतिबंध आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत लगाया गया था. इस वजह से WeChat भारत में उपलब्ध नहीं है और भारतीय यूजर्स इसे सामान्य तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकते.

ये भी पढ़ें- 'लोकतंत्र की उड़ाई जा रही खिल्ली...' विपक्ष के हंगामे पर भड़के CM योगी, बोले- सपा का आचरण पूरा प्रदेश देख रहा