अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और उसका बिल ऑनलाइन भरते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत के प्रमुख फाइनेंशियल मार्केटप्लेस Paisabazaar ने Collinson International के साथ मिलकर PB Pass नाम का नया रिवॉर्ड प्रोग्राम शुरू किया है. इस सुविधा के जरिए ग्राहकों को दुनिया भर के 1,800 से ज्यादा एयरपोर्ट लाउंज और कई ट्रैवल एक्सपीरियंस का लाभ मिल सकेगा.
कैसे मिलेगा PB Pass?
Paisabazaar ऐप के जरिए जो ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भरेंगे, उन्हें हर पेमेंट पर "Spin the Wheel" में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. इस कॉन्टेस्ट के तहत चुने गए विजेताओं को हर महीने PB Pass मुफ्त दिया जाएगा.
इसके अलावा, जो ग्राहक Paisabazaar के जरिए नया क्रेडिट कार्ड अप्लाई करेंगे, उन्हें भी एक तय प्रक्रिया पूरी करने पर PB Pass मिलेगा. इसके लिए नए कार्ड को एक्टिवेट करना होगा और पहला क्रेडिट कार्ड बिल Paisabazaar ऐप से भरना होगा.
क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
PB Pass के जरिए ग्राहक LoungeKey नेटवर्क से जुड़े दुनिया भर के 800 से ज्यादा एयरपोर्ट पर मौजूद 1,800 से अधिक एयरपोर्ट लाउंज और ट्रैवल सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
सिर्फ लाउंज ही नहीं, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे—
इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए किसी अलग मेंबरशिप या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी. ग्राहक केवल QR Code की मदद से इन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.
Paisabazaar ने क्या कहा?
Paisabazaar की CEO संतोष अग्रवाल ने कहा कि कंपनी सिर्फ फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि ग्राहकों को अतिरिक्त वैल्यू भी देना चाहती है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए सबसे पसंदीदा ट्रैवल बेनिफिट्स में से एक है और PB Pass के जरिए इसे और आसान तथा सुविधाजनक बनाया गया है.
Collinson International का बयान
Collinson International के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रोम रेमी ने कहा कि भारत में हवाई यात्रा लगातार बढ़ रही है और लोग अब ट्रैवल के दौरान बेहतर सुविधाओं की उम्मीद करते हैं. उन्होंने बताया कि कंपनी के एक सर्वे के अनुसार भारत के 81 प्रतिशत यात्रियों का मानना है कि एयरपोर्ट लाउंज और ट्रैवल एक्सपीरियंस उनकी यात्रा को बेहतर बनाते हैं. ऐसे में Paisabazaar के साथ यह साझेदारी ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगी.
LoungeKey क्या है?
LoungeKey एक प्रीमियम एयरपोर्ट एक्सेस प्रोग्राम है, जिसे Collinson संचालित करता है. यह दुनिया भर के 856 से अधिक एयरपोर्ट पर 1,800 से ज्यादा लाउंज और ट्रैवल सुविधाओं तक पहुंच उपलब्ध कराता है. ग्राहक अपने पेमेंट कार्ड या QR Code के जरिए आसानी से एयरपोर्ट लाउंज, स्पा, रेस्ट एरिया और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन यूजर्स को मिलेगा अतिरिक्त फायदा
आमतौर पर क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस कई शर्तों से जुड़ा होता है. इसमें न्यूनतम खर्च, सीमित विजिट या कार्ड के प्रकार जैसी शर्तें लागू रहती हैं. लेकिन PB Pass इन सुविधाओं तक पहुंचने का एक अतिरिक्त और आसान तरीका उपलब्ध कराता है. QR Code आधारित इस सुविधा से ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त मेंबरशिप के एयरपोर्ट लाउंज और अन्य ट्रैवल एक्सपीरियंस का लाभ उठा सकेंगे.
ये भी पढ़ें: EPF 2026: क्या लाखों की सैलरी पर भी सिर्फ 1800 रुपए ही कटेगा PF? जानें क्या कहता है नया नियम