EPF 2026: क्या लाखों की सैलरी पर भी सिर्फ 1800 रुपए ही कटेगा PF? जानें क्या कहता है नया नियम

केंद्र सरकार ने EPFO की नई EPF स्कीम 2026 लागू कर दी है, जिसने पुरानी 1952 वाली स्कीम की जगह ले ली है. इसका मकसद PF सिस्टम को आसान बनाना, इसे डिजिटल करना और ज्यादा पारदर्शी बनाना है.

EPF 2026 Will only 1800 Rs be deducted towards PF even on a salary of lakhs
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

EPF 2026: केंद्र सरकार ने EPFO की नई EPF स्कीम 2026 लागू कर दी है, जिसने पुरानी 1952 वाली स्कीम की जगह ले ली है. इसका मकसद PF सिस्टम को आसान बनाना, इसे डिजिटल करना और ज्यादा पारदर्शी बनाना है. इस बदलाव से करीब 8 करोड़ EPFO मेंबर्स को फायदा मिलने की उम्मीद है.

₹1 लाख सैलरी पर PF कितना कटेगा

नई व्यवस्था में PF के लिए एक तय वेतन सीमा मानी गई है जो ₹15,000 है. इसी आधार पर PF का अनिवार्य योगदान तय होता है. इसका मतलब यह हुआ कि कर्मचारी को 15,000 रुपये के 12% के हिसाब से ₹1,800 हर महीने PF में जमा करना होगा. अगर किसी की सैलरी ₹1 लाख भी है, तब भी अनिवार्य PF योगदान इसी सीमा पर रहेगा.

इसका सीधा मतलब है कि ₹1,800 से ज्यादा PF देना जरूरी नहीं होगा. अगर कोई कर्मचारी चाहे तो अपनी मर्जी से इससे ज्यादा रकम PF में जमा कर सकता है, लेकिन वह पूरी तरह स्वैच्छिक होगा.

क्या कंपनी का योगदान भी बदलेगा

कंपनी की तरफ से PF में योगदान भी आमतौर पर 12% ही रहता है. लेकिन यह योगदान भी उसी नियम पर आधारित होगा. अगर कर्मचारी ज्यादा PF देना चाहता है, तो कंपनी के लिए उतनी अतिरिक्त राशि देना जरूरी नहीं होगा, जब तक कि यह पहले से नौकरी के कॉन्ट्रैक्ट या कंपनी की पॉलिसी में शामिल न हो.

PF की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

नई स्कीम में PF की दर पहले जैसी ही रखी गई है. कर्मचारी और कंपनी दोनों 12% योगदान करते रहेंगे. कुछ मामलों में यह दर 10% भी हो सकती है, जहां पहले से ऐसा नियम लागू है. बदलाव सिर्फ इतना हुआ है कि अब अनिवार्य और स्वैच्छिक हिस्से को साफ तरीके से अलग कर दिया गया है.

PF निकालने के नियम आसान किए गए

नई स्कीम में PF निकालने के नियम पहले से सरल कर दिए गए हैं. अब अलग-अलग नियमों की जगह कुछ मुख्य श्रेणियां बनाई गई हैं. इनमें गंभीर बीमारी या इलाज, बच्चों की पढ़ाई और शादी, घर खरीदना या बनवाना और कुछ खास परिस्थितियों में पैसे निकालने की सुविधा शामिल है.

इस बदलाव का मकसद कर्मचारियों के लिए नियमों को आसान और समझने लायक बनाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें PF इस्तेमाल करने में परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें- तोप, ड्रोन से टॉरपीडो तक... भारतीय सेना खरीदेगी 1 लाख करोड़ के हथियार! DAC बैठक में क्या होगा फैसला?