Numerology 2027: मूलांक 2 वालों के लिए बेहद खास रहेगा नया साल, नौकरी से शादी तक मिलेंगी खुशखबरी

Numerology 2027: अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2027 का मूलांक भी 2 है, जिसका स्वामी चंद्रमा माना जाता है. ऐसे में 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों के लिए नया साल कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी, कारोबार, धन, विवाह और पारिवारिक जीवन में क्या बदलाव होंगे.

numerology-2027-mulank-two-career-money-marriage-predictions
Image Source: AI

Numerology 2027: नया साल 2027 मूलांक 2 वाले लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2027 का कुल योग 2 है (2 0 2 7=11, 1 1=2) और इसका स्वामी चंद्रमा माना जाता है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के मुताबिक, जिन लोगों का मूलांक 2 है, उनके लिए यह साल खास रहने वाला है, क्योंकि साल का अंक और उनका मूलांक एक समान है. इस दौरान निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है और लंबे समय से अधूरी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं. नौकरी, व्यापार, विवाह और आर्थिक मामलों में भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है.

किन तारीखों को जन्मे लोगों का होता है मूलांक 2?

अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख के आधार पर मूलांक निर्धारित किया जाता है. किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इस अंक का स्वामी चंद्रमा है, जिसे मन, भावनाओं और संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जाता है. साल 2027 का अंक भी 2 होने के कारण इसे मूलांक 2 वालों के लिए अनुकूल माना जा रहा है. करियर के मामले में नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ सकती है और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को भी नई संभावनाएं मिल सकती हैं. कारोबारियों के लिए विस्तार और संपत्ति बढ़ाने के रास्ते खुल सकते हैं.

आर्थिक स्थिति और निवेश के लिए कैसा रहेगा साल 2027?

धन और संपत्ति के लिहाज से भी यह साल मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बचत करने में आसानी हो सकती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान निवेश की योजनाओं पर काम करना फायदेमंद हो सकता है. प्रॉपर्टी या दूसरी संपत्ति खरीदने के अवसर भी मिल सकते हैं. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले उसके जोखिम को समझना और भरोसेमंद लोगों की सलाह लेना जरूरी होगा. जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचना बेहतर रहेगा.

शादी और पारिवारिक रिश्तों में आएगी खुशहाली

रिश्तों के मामले में भी मूलांक 2 वालों के लिए 2027 अनुकूल संकेत दे रहा है. विवाह योग्य लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं और मनपसंद जीवनसाथी मिलने की संभावना बन सकती है. शादीशुदा लोगों के जीवन में आपसी तालमेल बेहतर हो सकता है. परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के साथ पुराने मतभेद दूर करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे लोग इस साल अपनी इच्छा पूरी करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

साल 2027 में मूलांक 2 वालों को कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. गलत संगति और खासकर नशे की आदत वाले लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें. लोन लेकर जोखिम भरे निवेश करने से बचें. हर काम को सोच-विचारकर आगे बढ़ाएं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लिए सफेद, ऑफ व्हाइट और क्रीम रंग शुभ माने गए हैं. इन रंगों का इस्तेमाल शुभता और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.

भगवान शिव की पूजा से मिलेगा शुभ फल

मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, इसलिए साल 2027 में भगवान शिव की आराधना को विशेष फलदायी बताया गया है. हर सोमवार सुबह शिव मंदिर जाकर भगवान शिव और पूरे शिव परिवार की पूजा करें. सबसे पहले गंगाजल से अभिषेक करें, फिर गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करने के बाद दोबारा जल अर्पित करें. इसके बाद शिवलिंग पर अक्षत और बेलपत्र चढ़ाएं. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता आती है.

ये भी पढ़ें- दिसंबर में दो बार रखा जाएगा एकादशी व्रत, नोट करें उत्पन्ना और मोक्षदा की तारीख