Noida Engineer Death Case: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित नॉलेज पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई. यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम और निर्माण एजेंसियों की गंभीर लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है. अधूरे निर्माण स्थल और सुरक्षा इंतजामों की कमी ने एक 27 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली.