Nothing Phone (2a) आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Nothing Phone (2a) आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Nothing Phone (2a) launching today 

ग्लोबल मार्केट में आज यानी 5 मार्च को मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है. हम बात कर रहे हैं, Nothing Phone (2a) की. काफी समय से इस स्मार्टफोन के मार्केट में लॉन्च होने की जानकारियां सामने आ रही है. आखिरकार कंपनी की ओर से आज इसे लॉन्च किया जाने वाला है.

Nothing Phone (2a) price in india

कंपनी द्वारा इस स्मार्टफोन को मार्केट में भारतीय समयानुसार 5 बजे लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो फिलहाल आधिकारीक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन मिड रेंज सेगमेंट में कंपनी इस फोन को पेश कर सकती है. आइए डिटेल में इस फोन की खूबियों के बारे में जानते हैं.

 

Nothing Phone (2a) Specifications in india

बता दें कि अपकमिंग फोन NothinG # 100 Drop Sale  के तहत मार्केट में अलग-अलग लोकेशन में पेश किया जाएगा. इन्हीं अलग जगाहों पर 100 यूनिट्स को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाने वाला है. पहले आओ पहले पाओं योजना के तहत इस फोन को मार्केट में पेश किया गया है. कंपनी की ओर से कंप्लिमेंटरी बंडल भी इस फोन के तहत दिए जा रहे हैं. इसमें यूजर्स को काफी सामान मिल सकता है. जैसे फोन का बैक केस अन्य ऐसी एसेरीज फोन के साथ ही मिलने वाली हैं.

 

  • 6.7 इंच का FHD OLED डिस्प्ले मिलेगा से लैस
  • 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट स्पोर्ट
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट शामिल होगा.
  • 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज स्पेस से लैस होगा.
  • 4,500 एमएएच बैटरी पैक से लैस
  • 45 वॉट का फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट इस फोन में मिलने वाला है.
  • डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें दोनो ही कैमरे 50 मेगापिक्ल के होने वाले हैं.
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्ल का कैमरा दिया है.
  •  Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 के साथ इस फोन को मार्केट में खरीदा जा सकता है.

Poco C55 पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट, 50 मेगापिक्सल कैमरे से लैस, जानें कीमत और खूबी