पटना में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन का किया गया ग्रैंड वेलकम!

Nitin Nabin given grand welcome in Patna!

पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे, और उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां से उन्होंने रथ पर सवार होकर अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की. इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे.