Netflix New Releases: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही OTT दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है. Netflix पर इस महीने क्राइम थ्रिलर, हॉरर, स्पोर्ट्स ड्रामा, स्पाई रोमांस से लेकर डॉक्यूमेंट्री और रियलिटी शो तक कई तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. अगर आप हर हफ्ते नई फिल्म या सीरीज तलाशते हैं, तो अक्टूबर की यह रिलीज लिस्ट आपके लिए काफी दिलचस्प रहने वाली है.
Inside the Circle
7 अक्टूबर को Netflix पर हॉलीवुड सीरीज ‘Inside the Circle’ स्ट्रीम होगी. कहानी बचपन के चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक मशहूर एक्ट्रेस के मर्डर और एक वीडियो लीक होने के बाद बदल जाती है. इसके बाद कहानी में सस्पेंस, ब्लैकमेलिंग और कई रहस्यमयी मोड़ देखने को मिलेंगे.
Bilo
हॉरर और मिस्ट्री पसंद करने वालों के लिए ‘Bilo’ 8 अक्टूबर को रिलीज होगी. कहानी केल्विन पेनी नाम के एक मछुआरे की है, जिसका किरदार जोश हार्टनेट निभा रहे हैं. उसके पिता की रहस्यमयी मौत के बाद वह इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करता है. इसी दौरान कहानी में डर और सस्पेंस का सिलसिला शुरू होता है.
Reporting Live
परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘Reporting Live’ 9 अक्टूबर को Netflix पर दस्तक देगी. यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें परिणीति एक युवा पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी. वह अपने कैमरा मैन के साथ मिलकर एक ताकतवर सिंडिकेट के गैरकानूनी कामों का पर्दाफाश करने की कोशिश करती हैं. कहानी में पत्रकारिता, जांच और अपराध का रोमांच देखने को मिलेगा.
Animals
9 अक्टूबर को हॉलीवुड क्राइम थ्रिलर ‘Animals’ भी Netflix पर रिलीज होगी. फिल्म में बेन एफ्लेक अहम भूमिका निभा रहे हैं और कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. उनका किरदार मार्क किम्बाल लॉस एंजिल्स के मेयर पद का उम्मीदवार है और अपनी पत्नी के साथ सामान्य जिंदगी जी रहा होता है. लेकिन बेटे के फिरौती के लिए अपहरण के बाद उसकी पूरी दुनिया बदल जाती है.
Mandadi
तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘Mandadi’ 8 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी. सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब इसे OTT पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देखा जा सकेगा. फिल्म की कहानी सेल्बोट रेसिंग के आसपास बुनी गई है, जिसमें सूरी और सुहास अहम किरदार निभा रहे हैं.
100 Days of Deception
साउथ कोरियन सीरीज ‘100 Days of Deception’ 10 अक्टूबर को Netflix पर आएगी. इसकी कहानी 1932 के जापानी शासनकाल के दौरान ग्योंगसोंग में सेट है. इसमें ली गा-क्यॉन्ग नाम की एक जेबकतरी 100 दिनों के स्पाई मिशन पर निकलती है. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ सीरीज में रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलेगा.
Roadies Rebirth
रोडीज के फैंस के लिए भी अक्टूबर खास रहने वाला है. ‘Roadies Rebirth’ नए फॉर्मेट के साथ 16 अक्टूबर 2026 को Netflix पर दस्तक देगा. शो का ग्रैंड प्रीमियर शाम 7 बजे होगा. नए फॉर्मेट और बदलावों के कारण इस सीजन को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है.
Matthew Perry
‘The One About Matthew Perry’ नाम की तीन भागों वाली बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 27 अक्टूबर को Netflix पर रिलीज होगी. मैरी रॉबर्टसन के निर्देशन में बनी यह सीरीज ‘Friends’ स्टार मैथ्यू पेरी की जिंदगी और उनके सफर पर केंद्रित होगी. उनके प्रशंसकों के लिए यह डॉक्यूमेंट्री खास आकर्षण बन सकती है.
Akka
अक्टूबर की आखिरी बड़ी रिलीज में ‘Akka’ का नाम शामिल है, जो 30 अक्टूबर को Netflix पर आएगी. साउथ की यह फिक्शन फिल्म 1980 के दशक की पृष्ठभूमि में काल्पनिक शहर पेर्नुरु की कहानी दिखाती है, जहां मातृसत्तात्मक समाज में महिलाओं की मजबूत भूमिका देखने को मिलेगी. फिल्म में कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे और तन्वी आजमी अहम भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है.
ये भी पढ़ें: भारत छोड़िए... अमेरिका में भी 'दृश्यम 3' का दिख रहा क्रेज, ऐसा करने वाली बनी बॉलीवुड की दूसरी फिल्म