Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है और दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है. 'दृश्यम 3 द कनक्लूजन' इस साल की सफल सीक्वल फिल्मों में शामिल हो गई है. भारत और दुनियाभर के साथ-साथ नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर के लिए भी खास साबित हुई है. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एक्टर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है. इसके अलावा फिल्म ने 2026 में नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग डे पर बड़ी कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है.
'दृश्यम 3' का नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग डे कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने नॉर्थ अमेरिका में पहले दिन ही शानदार कमाई की. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 803K डॉलर यानी करीब 7.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह अजय देवगन की नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. फिल्म ने 'सिंघम अगेन' के 615.7K डॉलर के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
2026 की दूसरी बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी 'दृश्यम 3'
नॉर्थ अमेरिका में 803K डॉलर की कमाई के साथ 'दृश्यम 3' 2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई है. इस मामले में फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पीछे छोड़ दिया, जिसने 435K डॉलर की ओपनिंग की थी. वहीं इस लिस्ट में पहला नंबर 'धुरंधर 2' का है, जिसने 3.95 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ ओपनिंग की थी.
नॉर्थ अमेरिका में 2026 की बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट इस तरह है...
ओपनिंग वीकेंड में भी बड़ी कमाई की उम्मीद
ओपनिंग डे पर शानदार कमाई के बाद अब 'दृश्यम 3' से ओपनिंग वीकेंड में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड तक 2.7 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकती है.
वहीं भारत और दुनियाभर में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग वीकेंड में भारत में 176.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये रहा है. इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज में 61 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह पहले तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- Love & War: सिर्फ तीन पोस्टर और इतनी उत्सुकता, ‘लव एंड वॉर’ के साथ फिर दिखा संजय लीला भंसाली का जादू