Nepal Floods Updates : नेपाल के लिए World Bank की बड़ी मदद! भारत समेत कई देश आए आगे

Nepal Floods Updates aid from the World Bank Several countries India

Nepal Floods Updates : नेपाल में भीषण बाढ़ और आपदा के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. बड़ी संख्या में लोगों की मौत और लापता होने की खबरों के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. नेपाल की मदद के लिए World Bank समेत भारत, अमेरिका और चीन सहित कई देश आगे आए हैं. भारत ने नेपाल के लिए राहत सामग्री, जरूरी सामान और दवाइयां भेजी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संकट की इस घड़ी में नेपाल के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया है. भारतीय दूतावास ने भी हर संभव मदद जारी रखने की बात कही है.