मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली आखिरी सांस

उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है.

mulayam singh yadav son prateek yadav death lucknow civil hospital
Image Source: Social Media

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह महज 38 वर्ष के थे और फिटनेस को लेकर हमेशा जागरूक माने जाते थे.

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया. मौत के कारण की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन जांच के बाद इसका विवरण सामने आएगा. इस खबर से यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

परिवार और राजनीतिक पृष्ठभूमि

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. वे समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे.

व्यक्तिगत जीवन और रुचियां

राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे प्रतीक यादव का ध्यान फिटनेस और बिजनेस पर केंद्रित था. वे सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते थे. उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की रही, जो अपने स्वास्थ्य और व्यायाम को लेकर बेहद गंभीर थे.