MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश से एक बड़ी भर्ती की घोषणा हुई है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है.
आवेदन से संबंधित जरूरी डिटेल
आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारी के कुल 2784 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई, 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 17 जुलाई, 2026 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.
रजिस्ट्रेशन फीस
इस दिन आयोजित होगी भर्ती परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.
आयु सीमा और पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का लाभ भी मिलेगा.
कैसा होगा परीक्षा का प्रारूप?
भर्ती परीक्षा में कुल 200 अंकों के बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान और सामान्य कंप्यूटर जैसे विषय शामिल होंगे. परीक्षा का उद्देश्य अभ्यर्थियों की सामान्य जानकारी और विषयगत समझ का मूल्यांकन करना होगा.
ये भी पढ़ें: Instagram Ads में अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर सरकार सख्त, Meta को भेजा जाएगा नोटिस