OnePlus का नया धमाका! 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ N6 Lite 4G लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है.

oneplus-n6-lite-4g-launched-india-price-features-battery
Image Source: Social Media

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया N6 Lite 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है. फोन को Midnight Hype और Neo Green कलर ऑप्शन में उतारा गया है. OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है.

Unisoc प्रोसेसर और 13MP कैमरा

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus N6 Lite 4G में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4GB रैम के साथ 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जबकि वर्चुअल रैम के जरिए इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी ने हीट मैनेजमेंट के लिए 13,700 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया दिया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे 13MP का f/2.2 ऑटोफोकस कैमरा और फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है.

IP64 रेटिंग के साथ 7000mAh बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है. OnePlus के मुताबिक, बैटरी एक बार चार्ज होने पर 49.7 घंटे तक कॉलिंग दे सकती है. इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है और कंपनी के अनुसार यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है.

4G, Wi-Fi 5 और 3.5mm हेडफोन जैक

कनेक्टिविटी के लिए OnePlus N6 Lite 4G में 4G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और OReality Audio के साथ स्पीकर भी मिलता है. डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दिए गए फीचर्स के साथ कंपनी ने इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया है.

ये भी पढ़ें: Jio-Airtel-Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर! बिना डेटा वाला प्लान होगा लॉन्च, 30 दिन की वैलिडिटी जरूरी