WhatsApp पर अनजान लोगों के मैसेज से हैं तंग? ये फीचर करें एक्टिव, तुरंत मिलेगा छुटकारा

WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सऐप आज हर दिन करोड़ों लोगों की संवाद की दुनिया बन चुका है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि चैट करते समय कुछ अनजान नंबरों से मैसेज आने लगते हैं, जो परेशान कर देते हैं.

block-whatsapp-messages-from-unknown-numbers-easily
Image Source: Social Media

WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सऐप आज हर दिन करोड़ों लोगों की संवाद की दुनिया बन चुका है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि चैट करते समय कुछ अनजान नंबरों से मैसेज आने लगते हैं, जो परेशान कर देते हैं. कई लोगों को इस समस्या से निपटने का तरीका पता होता है, लेकिन अभी भी बहुत से यूजर्स इस फीचर से अनजान हैं. लेकिन खुशखबरी यह है कि व्हाट्सऐप में एक खास सेटिंग मौजूद है, जिसे ऑन करने के बाद आप किसी भी अनजान व्यक्ति के मैसेज से बच सकते हैं.

जानिए फीचर के बारे में

व्हाट्सऐप की सेटिंग में आपको “Block Unknown account messages” नाम का फीचर मिलेगा. कंपनी ने अपने आधिकारिक पेज पर बताया है कि यह फीचर सीधे तौर पर अनजान नंबर के मैसेज को पूरी तरह ब्लॉक नहीं करता. बल्कि यह तब सक्रिय होता है जब किसी भी अनजान नंबर से लगातार मैसेज आते हैं. इसका मतलब है कि अगर कोई अनजान व्यक्ति बार-बार आपको मैसेज करता है, तो यह फीचर खुद-ब-खुद एक्टिव हो जाता है और आपको परेशानी से बचाता है.

फीचर को कैसे एक्टिव करें?

इस फीचर को ऑन करना बेहद आसान है. सबसे पहले व्हाट्सऐप ऐप ओपन करें. इसके बाद राइट साइड में मौजूद थ्री डॉट्स पर टैप करें और सेटिंग्स ऑप्शन चुनें. सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी सेक्शन पर क्लिक करें.

प्राइवेसी ऑप्शन खुलने के बाद थोड़ी स्क्रॉलिंग करें, आपको “एडवांस” नाम का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको “Block Unknown account messages” नाम का फीचर सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसे बस ऑन कर दीजिए. फीचर ऑन होते ही, यदि किसी अनजान नंबर से लगातार मैसेज आते हैं, तो यह फीचर तुरंत सक्रिय हो जाएगा और आपको परेशान नहीं होने देगा.

ये भी पढ़ें: धड़ाम से गिर गई 7000mAh बैटरी वाले इस धांसू फोन की कीमत, एक झटके में कम हुए 10000 रुपये