Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है और इस बार दिल्ली का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचने का पूरा अनुमान है. एक तरफ विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तरकश की तीर सजाकर बैठा है तो दूसरी तरफ सरकार भी इस बार फ्रंट फुट पर खेलने की तैयारी कर रही है. संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सुबह 11:00 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक का उद्देश्य संसद के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना और विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ में सत्र के एजेंडे पर चर्चा करना है. संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से बुलाई गई इस बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं और संसद में उनके प्रतिनिधियों का आमंत्रित किया गया है.
ये भी पढ़ें- जंग के बीच ईरान के अंदर सत्ता संघर्ष! आमने-सामने आए IRGC और राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें पूरा मामला