मोहनलाल को सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम्मानित, मिला आर्मी चीफ का कमेंडेशन कार्ड

Mohanlal Awarded By CDS: सिनेमा के परदे पर दर्जनों किरदारों को जीवंत कर चुके मोहनलाल ने असल जिंदगी में भी ऐसा काम कर दिखाया है जिसे हर भारतीय सलाम करे. भारतीय सेना ने उन्हें न केवल सराहा बल्कि देश और फौज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भावना को लेकर ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित भी किया.

Mohanlal honored by Indian Army received Army Chief commendation card
Image Source: Social Media/X

Mohanlal Awarded By CDS: सिनेमा के परदे पर दर्जनों किरदारों को जीवंत कर चुके मोहनलाल ने असल जिंदगी में भी ऐसा काम कर दिखाया है जिसे हर भारतीय सलाम करे. भारतीय सेना ने उन्हें न केवल सराहा बल्कि देश और फौज के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भावना को लेकर ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित भी किया.

यह सम्मान उन्हें भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रदान किया. यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उस भावना का प्रतीक है जिसे मोहनलाल वर्षों से अपने दिल में संजोए हुए हैं, देश सेवा.

सेना से जुड़ाव, अभिनय से अलग एक जज़्बा

बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2009 में मोहनलाल को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल (Honorary Lt. Colonel) की रैंक दी गई थी.
उसके बाद से वे ना केवल इस उपाधि को गर्व से निभा रहे हैं बल्कि सेना के मूल्यों अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को समाज में फैलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

सेना प्रमुख ने क्या कहा?

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा, "मोहनलाल की देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है. वे भारतीय सेना के गौरव हैं." मोहनलाल ने भी इस सम्मान को लेकर एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, “भारतीय सेना प्रमुख से यह सम्मान पाकर मैं गर्वित और भावुक हूं. यह मेरी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक है.”

आपदा में भी निभाई ज़िम्मेदारी

मोहनलाल सिर्फ रील हीरो नहीं, असल ज़िंदगी में भी लोगों के साथ खड़े होते हैं. 2024 की वायनाड बाढ़ आपदा के दौरान उन्होंने खुद राहत कार्यों में भाग लिया, ज़रूरतमंदों की मदद की और राहत शिविरों में काम किया. उनकी संस्था 'विश्वशांति फाउंडेशन' शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से काम कर रही है.

400 फिल्मों का सफर और अनगिनत सम्मान

मोहनलाल का फिल्मी करियर भी उतना ही प्रेरणादायक है जितना उनका सामाजिक जीवन.

अब तक 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं

2011 में पद्मश्री

2019 में पद्मभूषण

और 2025 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं.

अभी क्या कर रहे हैं मोहनलाल?

65 साल की उम्र में भी मोहनलाल की एनर्जी, क्रिएटिविटी और लोकप्रियता कम नहीं हुई है. इस साल वे ‘L2: एंपुरान, थुडारुम, कन्नप्पा, और हृदयापूर्वम’ जैसी फिल्मों में नजर आए.

आने वाले प्रोजेक्ट्स:

दृश्यम 3

एल3

खिलाड़ी ऑफ हेल्स

पैट्रियट

इन फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.