प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 25-30 साल पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि जब वे किसी सरकार का हिस्सा नहीं थे, तब न्यूजीलैंड की यात्रा के दौरान उन्हें एक मफलर, कैप और दस्ताने उपहार में मिले थे, जिन्हें उन्होंने आज तक संभालकर रखा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए किसी देश की जनसंख्या नहीं, बल्कि जनकल्याण की भावना सबसे अधिक मायने रखती है. उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों, चंद्रयान मिशन, महिलाओं के अधिकार, स्पेस सेक्टर और दोनों देशों के मजबूत होते सहयोग पर भी विस्तार से बात की.