‘मेलोडी टीम’ फिर आई साथ नजर, पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया खास सरप्राइज; देखें VIDEO

Modi Meloni Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान एक खास पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. रोम पहुंचे पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के लिए भारत की मशहूर पार्ले मेलोडी टॉफी का पैकेट लेकर पहुंचे.

Melody Team seen together again PM Modi gave a special surprise to Giorgia Meloni watch video
Image Source: Social Media

Modi Meloni Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान एक खास पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. रोम पहुंचे पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के लिए भारत की मशहूर पार्ले मेलोडी टॉफी का पैकेट लेकर पहुंचे. इस अनोखे गिफ्ट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मुस्कुराते हुए मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट देते हैं. टॉफी मिलने के बाद मेलोनी भी काफी खुश नजर आती हैं. दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में हुई यह बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है.

वीडियो में दिखी खास केमिस्ट्री

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद.” वीडियो में दोनों नेताओं के हाथ में भारतीय चॉकलेट और टॉफियों से भरा पैकेट दिखाई देता है.

क्लिप में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए हैं. इसके जवाब में पीएम मोदी हंसते हुए कहते हैं, “मेलोडी.” दोनों नेताओं के बीच यह मजेदार पल देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे “मेलोडी डिप्लोमेसी” का नाम देना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर पहले से लोकप्रिय है ‘Melodi’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चित रही है. दोनों नेताओं को लेकर “Melodi” शब्द काफी लोकप्रिय हो चुका है, जो मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर बनाया गया है.

इस ट्रेंड की शुरुआत दिसंबर 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान हुई थी, जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की थी. उस पोस्ट में पहली बार #Melodi का इस्तेमाल किया गया था.

इसके बाद जून 2024 में इटली में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “हैलो फ्रेंड्स, फ्रॉम द मेलोडी टीम.”

साथ में डिनर, कार सफर और कोलोसियम का दौरा

इटली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम जॉर्जिया मेलोनी खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद रहीं. दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और कार में सफर करते हुए रोम की ऐतिहासिक धरोहर कोलोसियम का भी दौरा किया. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं.

उन्होंने लिखा कि रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर पर मुलाकात हुई और इसके बाद दोनों ने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने पर आगे भी बातचीत जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- ‘Welcome My Friend!’ रोम में PM मोदी का मेलोनी ने किया शानदार स्वागत, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी