PM Modi और ब्रिटेन के PM Keir Starmer की मुलाकात, व्यापार पर बात... संबंधों में होगा विस्तार

Meeting of PM Modi and Britains PM Keir Starmer

मुंबई: भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम तब देखा गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. इस मुलाकात का केंद्र बिंदु रहा व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करना.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार सुबह भारत पहुंचे थे. वह ब्रिटेन के 125 प्रमुख व्यापारिक नेताओं, निवेशकों, शिक्षाविदों और नीति विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं.