बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर छा गई हैं. इस बार वह नजर आने वाली हैं यो यो हनी सिंह के नए म्यूजिक वीडियो ‘चिलगम’ में. जैसे ही गाने का टीजर सामने आया, इंटरनेट पर चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया कहीं लोगों ने मलाइका की बोल्डनेस की तारीफ की, तो कहीं उन्हें अश्लील मूव्स के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
गाने के टीजर में मलाइका अपने खास अंदाज़ में नजर आ रही हैं. ग्लैमरस आउटफिट, बोल्ड एक्सप्रेशन और धमाकेदार डांस स्टेप्स के साथ. वीडियो में उनकी और हनी सिंह की केमिस्ट्री ने गाने को और भी चर्चित बना दिया है.हालांकि, टीजर रिलीज होते ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गाने को “वल्गर” बताते हुए आलोचना शुरू कर दी. कई यूजर्स का कहना है कि यह म्यूजिक वीडियो से ज्यादा “ओवर एक्सपोज़र” दिखाता है, और इसे हटाया जाना चाहिए.
मलाइका इसे ठीक से कर नहीं पाईं
कई ट्रोल्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि गाना “सेक्सी” नहीं बल्कि “क्रिंज” लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, यह इसलिए वल्गर लग रहा है क्योंकि मलाइका इसे आत्मविश्वास के साथ नहीं कर पा रही हैं. यही गलती तृप्ती डिमरी ने ‘मेरे महबूब’ में की थी. सरे यूजर ने कहा, “पहले कोरियोग्राफर ही ऐसे ओपन मूव्स बनाते हैं, और फिर जब एक्ट्रेस सहज नहीं दिखतीं, तो उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है. वहीं कुछ लोगों ने गाने को पूरी तरह डिलीट करने की मांग तक कर दी, तो कुछ ने लिखा कि मलाइका को अब “सही ढंग से बिहेव” करना चाहिए.
माही विज ने किया सपोर्ट, कहा – “सबसे हॉट वुमन”
जब कई लोग मलाइका के खिलाफ कमेंट कर रहे थे, तब एक्ट्रेस माही विज उनके समर्थन में सामने आईं. उन्होंने ‘चिलगम’ टीजर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “सबसे हॉट महिला!” और इसके साथ एक हार्ट इमोजी भी बनाया. माही का यह बयान फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनकी बेबाकी की भी सराहना की.
हनी सिंह और मलाइका की चुप्पी
फिलहाल, हनी सिंह और मलाइका अरोड़ा दोनों ने इस विवाद पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, टीजर की लोकप्रियता देखकर लगता है कि म्यूजिक वीडियो रिलीज के बाद इसे लेकर और भी ज्यादा चर्चा होने वाली है.गाना 8 नवंबर, शनिवार को रिलीज होने जा रहा है, और फैन्स बेसब्री से इसकी फुल वीडियो देखने का इंतजार कर रहे हैं.
बॉलीवुड में गानों को लेकर ट्रोलिंग का सिलसिला जारी
यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस या सिंगर को म्यूजिक वीडियो के चलते ट्रोल किया गया हो. हाल ही में तृप्ती डिमरी और गुरु रंधावा के गाने ‘मेरे महबूब’ को लेकर भी इसी तरह की आलोचना देखने को मिली थी. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह की जोड़ी एक बार फिर बॉलीवुड में बोल्डनेस और कॉन्ट्रोवर्सी का नया अध्याय लिखने जा रही है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान का गुस्सा फूटा, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट पर जमकर बरसे ‘दबंग’ होस्ट