Russia Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया है. गुरुवार को राजधानी कीव समेत कई शहरों में मिसाइलें दागी गईं. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले में कीव में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं.
कीव पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला
यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला किया. राजधानी कीव के अलावा डिनप्रो और क्रिवी रिह भी हमले की चपेट में आए. वायुसेना ने बताया कि पहली लहर के बाद भी कई और मिसाइलें कीव की ओर बढ़ रही थीं. इसके बाद पूरे शहर में एयर अलर्ट जारी कर दिया गया.
लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील
कीव के मेयर ने लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल सुरक्षित शेल्टर में ही रहें, क्योंकि आगे भी हमले का खतरा बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और बचाव कार्य जारी है.
Last night, a Russian missile strike on Radushne in the Dnipro region killed parents and three children. Two more children were pulled alive from under the rubble. It was an ordinary home, blown into smithereens by a ballistic missile... Rescue efforts are also underway in Lviv… pic.twitter.com/htxpbenMrA
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 30, 2026
हमले से पहले जेलेंस्की ने दी थी चेतावनी
हमले से कुछ समय पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन को अपने सहयोगी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों की सख्त जरूरत है. उन्होंने खासतौर पर उन देशों से मदद की अपील की, जिनके पास पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम उपलब्ध हैं.
रूस ने दोहराया अपना रुख
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन में चल रहा सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक रूस अपने तय लक्ष्य हासिल नहीं कर लेता. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अब तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है और दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- 'जहां का सांसद अवैध लाइसेंस बनवाने में व्यस्त, वहां भगवान ही मालिक ...' CM योगी का अफजाल अंसारी पर बड़ा वार