बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 37 एसडीपीओ-डीएसपी और एएसपी का तबादला

Bihar Police Transfers: गृह विभाग ने रविवार को छुट्टी के दिन बिहार में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. विभाग की ओर से कुल 37 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

Major reshuffle in Bihar Police 37 SDPOs DSPs and ASPs transferred
Image Source: Social Media

Bihar Police Transfers: गृह विभाग ने रविवार को छुट्टी के दिन बिहार में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. विभाग की ओर से कुल 37 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

तबादला किए गए अधिकारियों में कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शामिल हैं. गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है.

अधिसूचना के मुताबिक सदर आरा के एसडीपीओ राकुमार साह को निगरानी ब्यूरो में एसपी बनाया गया है. वहीं सदर बेगूसराय के एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय को आर्थिक अपराध इकाई में एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है.

अशोक कुमार दास को दाउदनगर से एएसपी निगरानी ब्यूरो, सदर सिवान के एसडीपीओ अजय कुमार सिंह को एएसपी विशेष शाखा और संजय कुमार झा को एएसपी सिवान से एएसपी विशेष शाखा भेजा गया है.

सदर समस्तीपुर के एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय को एएसपी सैन्य पुलिस-1 पटना, सदर मधेपुरा के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को एएसपी आर्थिक अपराध इकाई, त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ विभाष कुमार को एएसपी विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस-7 कटिहार और महुआ के एसडीपीओ संजीव कुमार को एएसपी विशेष सशस्त्र सैन्य पुलिस-15 भीमनगर, सुपौल बनाया गया है.

सुनील कुमार बने डीएसपी विशेष सुरक्षा दल

एसडीपीओ वजीरगंज, गया सुनील कुमार पांडेय को डीएसपी विशेष सुरक्षा दल बनाया गया है. सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर को डीएसपी साइबर अपराध, मुंगेर की जिम्मेदारी मिली है.

आलोक कुमार को एसडीपीओ सदर सहरसा से डीएसपी रेल जमालपुर, रोशन कुमार को डीएसपी रेल समस्तीपुर से डीएसपी यातायात सिवान और सौरभ जायसवाल को एसडीपीओ बोधगया से डीएसपी मुख्यालय पूर्णिया भेजा गया है.

अविनाश कुमार को एसडीपीओ उदाकिशुनगंज से डीएसपी साइबर अपराध किशनगंज, संजय कुमार जायसवाल को एसडीपीओ सदर बिहारशरीफ से डीएसपी विशेष कार्यबल और संदीप गोल्डी को एसडीपीओ धमदाहा से डीएसपी यातायात रोहतास बनाया गया है.

अनिल कुमार को एसडीपीओ खड़गपुर से डीएसपी मुख्यालय बक्सर, दीपक कुमार को एसडीपीओ फुलवारीशरीफ से डीएसपी साइबर अपराध सारण, राजनीश कांत को एसडीपीओ सदर बेतिया से डीएसपी साइबर अपराध लखीसराय और अजय कुमार चौधरी को एसडीपीओ नगर भागलपुर से डीएसपी मुख्यालय सिवान भेजा गया है.

आलोक कुमार सिंह बने डीएसपी रक्षित रोहतास

आलोक कुमार सिंह को डीएसपी रेल गयाजी से डीएसपी रक्षित रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है. मिथिनेश कुमार सिंह को डीएसपी रक्षित से डीएसपी केंद्रीय आयुध भंडार पटना और विपिन नारायण शर्मा को डीएसपी केंद्रीय आयुध भंडार से डीएसपी रक्षित पटना भेजा गया है.

ममता प्रसाद को डीएसपी सैन्य पुलिस वाल्मीकि नगर से डीएसपी विशेष शाखा बनाया गया है. वहीं विनीता सिन्हा को एसडीपीओ नगर मुजफ्फरपुर से डीएसपी स्वाभिमान विशेष पुलिस बल, बगहा की जिम्मेदारी दी गई है.

अनुराग कुमार को डीएसपी आर्थिक अपराध इकाई से विशेष शाखा, आदिल बेलाल को डीएसपी सैन्य पुलिस-10 से डीएसपी रेल समस्तीपुर और रविशंकर को डीएसपी साइबर अपराध किशनगंज से डीएसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है.

राजकुमार-2 को एसडीपीओ सदर छपरा से डीएसपी विशेष शाखा बनाया गया है. राजेश कुमार को एसडीपीओ सदर गोपालगंज से डीएसपी यातायात अरवल और सुरेंद्र कुमार को एसडीपीओ वीरपुर से डीएसपी रक्षित सिवान भेजा गया है.

गौरी कुमारी को एसडीपीओ सदर सिवान से डीएसपी आर्थिक अपराध इकाई और रवि कुमार को एसडीपीओ अरेराज से डीएसपी विशेष शाखा पटना बनाया गया है.

कन्हैया सिंह को एसडीपीओ मसौढ़ी से डीएसपी विशेष शाखा, विनोद कुमार को डीएसपी रक्षित सिवान से डीएसपी निगरानी पटना और सुरेंद्र प्रसाद सिंह को डीएसपी सैन्य पुलिस-7 कटिहार से डीएसपी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर के हाथ से निकला बलूचिस्तान, बोरिया-बिस्तर बांध कर निकला जिगरी दोस्त, उठे सवाल