Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने मंगलवार रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए. इस दौरान कुल 65 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं.
जयपुर कलेक्टर और अन्य प्रमुख बदलाव
जयपुर के कलेक्टर जितेन्द्र सोनी का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है.
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को जयपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है. वहीं बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी का तबादला कर उन्हें टोंक जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वित्त सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
अन्य जिलों में भी बदलाव
राजस्थान के कई जिलों में भी नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है. इनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग और कोटपूतली-बहरोड़ शामिल हैं.
इस पूरी सूची और नए तबादलों की जानकारी राज्य के कार्मिक विभाग ने जारी की है. कुल मिलाकर, राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न जिलों में अधिकारियों के अनुभव का बेहतर उपयोग करने के लिए यह बड़ा फेरबदल किया है.
ये भी पढ़ें- सैन्य बेस के बाद अब ईरान के निशाने पर अमेरिकी कंपनी, IRGC ने दी चेतावनी; लिस्ट में ये नाम