Maharashtra: शरद पवार गुट को करारा झटका, अजीत गुट ही असली NCP; स्पीकर का बड़ा फैसला

Maharashtra: शरद पवार गुट को करारा झटका, अजीत गुट ही असली NCP; स्पीकर का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुना दिया है. उन्होंने शरद पवार गुट को झटका देते हुए कहा कि अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है. उन्होंने कहा, निर्विवाद रूप से अजित पवार के पास 41 विधायकों का विधायी बहुमत है. स्पीकर ने अपना फैसला सुनाते हुए ये अहम टिप्पणी की है.

स्पीकर राहुल नार्वेकर का बयान

शरद पवार समूह का यह तर्क कि विधायी बहुमत के आधार पर मामले का निर्णय नहीं किया जा सकता, खारिज कर दिया गया है। अजित पवार के पास 41 विधायकों का विधायी बहुमत है. यह निर्विवाद है. मेरा मानना है कि एक वास्तविक राजनीतिक दल को विधायक दल के बहुमत से परिभाषित किया जा सकता है। अजित पवार के पास विधायी बहुमत है. मेरा मानना है कि अजित पवार ही असली राजनीतिक पार्टी हैं.

अजित के पक्ष में क्यों गया फैसला?

एनसीपी विधायकों की अयोग्यता के मामले में महाराष्ट्र स्पीकर राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाया. गुरुवार शाम अपने फैसले में उन्होंने सभी विधायकों को योग्य करार दिया और अयोग्यता मामले में सभी याचिकाएं रद्द कर दीं. उन्होंने अजित गुट को असली एनसीपी भी करार दिया. स्पीकर ने कहा कि अजित पवार के पास 41 विधायकों का समर्थन है.

अयोग्यता याचिकाएं रद्द

स्पीकर ने फैसला सुनाते हुए अयोग्यता याचिकाओं को खारिज कर दिया. उन्होंने सभी को योग्य बनाया है.

फैसले से पहले स्पीकर ने क्या कहा?

फैसले को लेकर स्पीकर ने कहा, मुझे यह तय करना है कि असली राजनीतिक दल कौन है. साथ ही यह भी बताना होगा कि दोनों में से कौन सा समूह अपात्र है। स्पीकर ने कहा कि शिवसेना एससी मामला एनसीपी मामले में एक उदाहरण स्थापित करेगा.

चुनाव आयोग ने भी अजित गुट को असली एनसीपी बताया था

इससे पहले 6 फरवरी को भी चुनाव आयोग के फैसले में शरद पवार को बड़ा झटका लगा था. वजह यह थी कि चुनाव आयोग ने भी अजित के गुट को असली एनसीपी करार दिया था. चुनाव आयोग ने कहा था कि तमाम सबूतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. चुनाव आयोग ने कहा कि अजित पवार गुट को एनसीपी के नाम और चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल करने का अधिकार है. हालांकि, आयोग ने शरद पवार से नई पार्टी के गठन के लिए तीन नाम देने को कहा था.

अंबानी-टाटा के बीच हो सकता है पहला कोलैबोरेशन, वॉल्ट डिज्नी टाटा प्ले में अपनी 29.8% हिस्सेदारी रिलायंस को बेचेगा