IPL 2026 से लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर, उर्विल पटेल की विस्फोटक पारी से चेन्नई की बड़ी जीत

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 सफर अब समाप्त हो गया है और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली यह टीम टूर्नामेंट से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

Lucknow Super Giants out of IPL 2026 Chennai big win due to Urvil Patel explosive innings
Image Source: ANI

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 सफर अब समाप्त हो गया है और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली यह टीम टूर्नामेंट से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैच को रोमांचक मोड़ पर अपने नाम किया. टीम की इस जीत में सबसे बड़ा आकर्षण रहा उर्विल पटेल का विस्फोटक प्रदर्शन, जिन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.

जॉश इंग्लिस की तूफानी शुरुआत, लखनऊ ने बनाए 203 रन

लखनऊ की ओर से पारी की शुरुआत में जॉश इंग्लिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. चोट से वापसी करते हुए उन्होंने पावरप्ले में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. इंग्लिस ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 33 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत लखनऊ ने 9 ओवर में 112 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया था.

हालांकि उनके आउट होते ही लखनऊ की पारी की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई. बीच के ओवरों में रन बनाना मुश्किल हो गया और टीम दबाव में आ गई. चेन्नई की ओर से जेमी ओवर्टन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और 8 ओवर में 4 विकेट निकालकर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. इसके बावजूद अंत में शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 203 रन तक पहुंचा दिया.

उर्विल पटेल का तूफान, 13 गेंदों में ऐतिहासिक फिफ्टी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत तेज रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. लेकिन असली धमाका तब हुआ जब पहले विकेट के बाद उर्विल पटेल मैदान पर आए. उन्होंने आते ही ऐसी बल्लेबाजी की कि पूरा स्टेडियम गूंज उठा.

उर्विल ने अपनी पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद अगले ही ओवर में ताबड़तोड़ शॉट खेलने शुरू कर दिए. उन्होंने अपनी 7 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौका जड़ दिया, जिसमें लगातार 5 छक्के शामिल थे. सिर्फ 13 गेंदों में उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया और इस तरह उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उनकी पारी के दौरान चेन्नई की जीत लगभग तय नजर आने लगी थी.

मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक पहुंचा

उर्विल पटेल के आउट होते ही चेन्नई की पारी लड़खड़ाने लगी और लखनऊ ने जोरदार वापसी की. विकेट गिरने के साथ रन गति भी धीमी हो गई और मुकाबला आखिरी ओवर तक पहुंच गया.

आखिरी ओवर में चेन्नई को 10 रन की जरूरत थी. कप्तान ऋषभ पंत ने गेंद स्पिनर एडन मार्करम को सौंपी, लेकिन यह फैसला लखनऊ के पक्ष में नहीं गया. शिवम दुबे ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया और चेन्नई को रोमांचक जीत दिला दी.

पॉइंट्स टेबल में चेन्नई की छलांग

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का इस सीजन का सफर यहीं समाप्त हो गया और वह सबसे पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें- वे अपने सहयोगियों को धोखा दे देते हैं... कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, DMK को लेकर कही ये बड़ी बात