Weekend Trip Delhi: दिल्ली से थोड़ी दूर ही हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, आप भी बनाए इस वीकेंड घूमने का प्लान

Weekend Trip Delhi: दिल्ली से थोड़ी दूर ही हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, आप भी बनाए इस वीकेंड घूमने का प्लान

नई दिल्ली, न्यूज डेस्क:  दो दिन बाद नया साल 2024 आ जाएगा. हर जगह नए साल के जश्न की तैयारी हो रही है. इस बार नया साल विकेंड के समय आया है तो ऐसे में घूमने-फिरने का मजा दोगुना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में न्यू ईयर पार्टी के लिए रिजॉर्ट, फार्म हाउस, होटल, मॉल बहुत है. लेकिन अग आपको कही बाहर जाना है और सिर्फ विकेंड (Weekend Trip Delhi) की छुट्टी ही है. तो आज हम आपको दिल्ली के आस-पास मौजूद कुछ जगहों के बारे में बताएंगे. जहां आप शांति के साथ कम बजट में भरपूर आनंद ले सकते हैं...

1. नीमराना किला (Neemrana Fort) 

नीमराना शहर राजस्थान के अलवर में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है. दिल्ली के पास एक शांतिपूर्ण और मैजिकल वीकेंड बिताने के लिए ये काफी अच्छा है. यहां का शाही नजारा लोगों को एक शाम ठहरने के लिए मजबूर कर देता है. यहां कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज भी होती है. दिल्ली से नीमराना की दूरी 130 किमी है. 

2. लैंसडाउन (Lansdowne)

अगर आप पहाड़ों में घूमना चाहते हैं तो उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन सबसे शांत हिल स्टेशन है. लैंसडाउन की दिल्ली से दूरी 248 किमी है. दिल्ली से लैंसडाउन आप मात्र 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते हैं. यहां का मौसम बेहद खास होता है. जंगलों से घिरा ये हिल स्टेशन आपको रिलेक्स कर देगा. 

 

3. कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)

हरियाणा में स्थित  कुरुक्षेत्र, जिसे धर्मक्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है.  यह स्थान हिंदू महाकाव्य महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध के लिए प्रसिद्ध है. दिल्ली से इसकी दूरी 170 किमी है. महाभारत काल से मशहूर कुरुक्षेत्र एक बार घूमने जरूर जाएं. वीकेंड के लिए तो ये परफेक्ट है. 

4. सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य (Sariska Wildlife Sanctuary)

राजस्थान के अलवर जिले में स्थितस रिस्का राष्ट्रीय उद्यान 866 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है. यह दिल्ली से 200 किमी दूर है. यहां रॉयल टाइगर, जंगली कुत्ते, जंगली बिल्ली, लकड़बग्घा, सियार और तेंदुआ आदि देखने को मिल सकते हैं. यहां पहाड़ी की चोटी से चील और गिद्धों का अद्भुत दृश्य  भी देखा जा सकता है.

5. नैनीताल (Nanital)

दिल्ली के पास ही एक और हिल स्टेशन है ऋषिकेश. वीकेंड पर यहां लोग छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं. शरीर, मन और आत्मा को शांत करने के लिए लोग यहां आते हैं. गंगा आरती से लेकर, जंपिन हाइट्स से लेकर राफ्टिंग की जा सकती है. यहां आप ढेरों शॉपिंग कर सकते हैं.