Winter Travel: सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें, यादगार बन जाएगा वेकेशन

Winter Travel: सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें, यादगार बन जाएगा वेकेशन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क: इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है और ठंड भी बढ़ने लगी है. ऐसे में अगर आपके बच्चों के स्कूल में सर्दियों की छुट्टियों पड़ गई हैं और आप घूमने के लिए बेस्ट प्लेस खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. ज्यादातर लोग  विंटर वैकेशन (Winter Vacation) के लिए पहाड़ी इलाकों की सैर करना ज्यादा पसंद करते हैं. इस लेख में हम आपको उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ बेस्ट प्लेसेज के बारे में बताएंगे जहां आप प्राकृतिक नजारे पहाड़, बर्फ और वादियां का मजा ले सकते हैं. इन जगहों की खूबसूरती, हरियाली और बर्फ आपका मन मोह लेगी.

1. अल्मोड़ा (Almora)

अगर आपको  भीड़भाड़ ज्यादा पसंद नहीं है और  शांत- सकून भरी जगहों पर घूमना चाहते थे. तो उत्तराखंड का अल्मोड़ा आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है यहां आपक खूबसूरत पहाड़ी नजारों के साथ-साथ ढेर सारे मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं. 

2. मसूरी (Mussoorie)

उत्तराखंड के शानदार टूरिस्ट प्लेस में से एक मसूरी में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. यहां कैंप्टी फॉल, भट्टा फॉल, कंपनी गार्डन देखने लायक बहुत सारी जगहें हैं. सर्दियों में तो यहां बर्फबारी का आनंद भी लिया जा सकता है.खरीदारी के लिए यहां की शानदार मॉल रोड काफी मशहूर है. 

 

3. कुफरी (Kufri)

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में शिमला का नाम  तो हर कोई जनता ही होगा. लेकिन इससे थोड़ा आगे कुफरी पड़ता है जो घूमने के लिए बेस्ट है. यहां  शांत और सुंदर दुनिया बसती है. बर्फ से ढके पहाड़ है यहां देखने को मिलेंगे. 

4. मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेज में मनाली में काफी ज्यादा भीड़ रहती है. यहां आप मॉल रोड पर खरीदारी की जा सकती है. आप स्नोफॉल भी देख सकते हैं. मनाली में हिडिंबा का मंदिर, वशिष्ठ मंदिर, मनाली जू के साथ साथ आप रोहतांग पास को भी देख सकते हैं. यहां पहाड़ों की बीच बहती व्यास नदी भी है.