टीवी पर जब कॉमेडी और खाना एकसाथ परोसा जाए, तो मनोरंजन का तड़का अपने आप लग जाता है. ‘लाफ्टर शेफ्स’ ऐसा ही एक शो है, जिसने पहले दो सीज़नों में दर्शकों को खूब हंसाया और खाने के रंग में रंगा. अब इस पॉपुलर रियलिटी शो के फैंस के लिए खुशखबरी है. इसका तीसरा सीज़न ऑफिशियली कंफर्म हो गया है, और बहुत जल्द इसकी शूटिंग शुरू होने जा रही है.
कॉमेडी का चेहरा बन चुके कृष्णा अभिषेक, जो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीज़न का अहम हिस्सा थे, उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि शो का अगला सीज़न जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा. एक इंटरव्यू के दौरान, जब कृष्णा एक अन्य शो 'पति पत्नी और पंगा' की शूटिंग कर रहे थे. उसी सेट पर जहां पहले 'लाफ्टर शेफ्स' शूट होता था तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "यादें नहीं, अब शो ही ताज़ा होगा."
कब से टेलीकास्ट होगा नया सीज़न?
कृष्णा ने यह भी बताया कि शो नवंबर 2025 से ऑनएयर होगा, और वे खुद इसमें फिर से नजर आएंगे. हालांकि, इस बार बाकी कौन-कौन से सेलेब्रिटीज इस मस्तीभरे सफर का हिस्सा बनेंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
पिछले सीज़न की टाइमलाइन
क्या है 'लाफ्टर शेफ्स'?
'लाफ्टर शेफ्स' एक ऐसा रियलिटी शो है जिसमें कॉमेडी और कुकिंग का मजेदार मेल देखने को मिलता है. यहां सेलेब्रिटीज खाना बनाते हुए एक-दूसरे की खिंचाई करते हैं, चुटकुले सुनाते हैं और दिल खोलकर मस्ती करते हैं. शो की अनूठी थीम ने ही इसे इतना लोकप्रिय बना दिया है.
इस बार क्या होगा नया?
हालांकि मेकर्स ने अभी तक तीसरे सीज़न के फॉर्मेट या कंटेस्टेंट्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले दोनों सीज़नों की सफलता को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं. अब देखना ये होगा कि इस बार हंसी और जायके की यह रेसिपी क्या नया स्वाद लेकर आती है. तो तैयार हो जाइए नवंबर में एक बार फिर ‘लाफ्टर शेफ्स’ की रसोई में हंसी का तड़का लगाने के लिए!
यह भी पढ़ें: कांतारा चैप्टर 1 MOVIE REVIEW: एक जबरदस्त धमाका, जो दिलों को झकझोर दे!