Kunal Kapur Divorce
नई दिल्ली : इंडिया के जाने-माने शेफ कुणाल कपूर ने अपनी पत्नी एकता कपूर को क्रूरता के आधार पर तलाक देने का फैसला किया था. शेफ ने अपनी पत्नी पर सम्मान न करने का आरोप लगाया था. वह पहले फैमिली कोर्ट गए थे, वहां पर कुणाल की अर्जी को खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जहां शेफ को हाईकोर्ट से तलाक देने की मंजूरी मिल गई है.
दोनों पति-पत्नी ने 2008 में शादी की थी और अब शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया है. जानें क्या है वजह.
इंडिया के मास्टरशेफ कुणाल कपूर ने आरोप लगाया, "उनकी अलग हो चुकी पत्नी उनके माता-पिता का सम्मान करने में लगातार विफल रहीं, जिस वजह से उन्हें बहुत शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा."
यह भी पढे़ं : हेमा मालिनी पर विवाद- जानें कांग्रेस ने नहीं दिया है किसी बड़े फिल्मी सितारे को टिकट, BJP में हैं कई नाम
क्या है तालाक की वजह, पत्नी ने आरोप को बताया गलत
कुणाल कपूर 2008 में एकता कपूर नाम की लड़की से शादी के बंधन में बंधे थे. साल 2012 में दोनों ने बेटे रणबीर को जन्म दिया. दोनों के बीच सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था. फिर वहीं कुछ सालों बाद दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे. इंडिया के शेफ ने ऐसा आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उनके माता-पिता की इज्जत नहीं करती हैं. वे बस उन्हें परेशान करती हैं.
वहीं, दूसरी ओर कुणाल की पत्नी का कहना है कि उन्होंने हमेशा सभी की इज्जत की है और एक अच्छी पत्नी होने का फर्ज निभाया है.
जानें कोर्ट ने क्या दिया फैसला
कोर्ट ने कुणाल और उनकी पत्नी एकता कपूर के लिए कथित तौर पर निष्कर्ष निकाला और कहा की शेफ कुणाल के खिलाफ दिखाए गए किसी भी सबूत को सच साबित नहीं किया गया है. गलत आरोप लगाकर उनकी इमेज को खराब करने का प्रयास किया गया है. इन सब के बाद अदालत में शेफ के खिलाफ फैसला सुनाया और उन्हें तालाक की मंजूरी दे दी गई.
कुणाल कपूर के बारे में
कुणाल कपूर (44) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है, वे इंडिया के जाने-माने शेफ हैं. आपको बता दें कि शेफ को बचपन से ही खाना पकाने का शौक था. वह दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने कुकिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया और आज वह भारत के बेस्ट शेफ की सूची में शामिल हैं.
आपको बता दें की कुणाल कपूर को "मास्टर शेफ इंडिया" के जज के तौर पर भी जाना जाता है. शेफ के इंस्टाग्राम पर करीब 3 मिलियन की फैन फॉलोइंग है. वह आए दिन तरह-तरह की रेसिपी शेयर करते रहते हैं जो कि फैंस को बेहद पसंद आती हैं.
यह भी पढे़ं : कंगना रनौत ने Lok Sabha Election 2024 के लिए मंडी में किया प्रचार, कहा- मुझे नहीं, PM Modi को चुनें