Kriti Sanon Fashion: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने स्टाइल और फैशन सेंस से अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं. वह जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं, अपने लुक से लाइमलाइट चुराने में पीछे नहीं रहतीं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. 26 नवंबर को आयोजित GQ India Men of the Year Awards 2026 में कृति बेहद अलग और बोल्ड अंदाज में पहुंचीं. ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में उनका लुक जितना शानदार था, उससे कहीं ज्यादा चर्चा उनके अनोखे नेकलेस की हो रही है.
दरअसल, कृति ने इस इवेंट में गले में रीढ़ की हड्डी की बनावट से प्रेरित एक खास नेकपीस पहना था. 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड इस नेकलेस की अनुमानित कीमत करीब 1,85,167 रुपये बताई जा रही है. एक्ट्रेस के इस एक्सपेरिमेंटल फैशन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
गले में पहन लिया सोने की रीढ़ की हड्डी वाला नेकलेस!
GQ अवॉर्ड नाइट के लिए कृति सेनन ने ब्लैक क्रॉप्ड जैकेट के साथ व्हाइट शर्ट और स्टाइलिश बैरल पैंट्स को चुना था. उनका यह आउटफिट पहली नजर में ही काफी अलग और एक्सपेरिमेंटल नजर आया. लेकिन उनके लुक का सबसे खास हिस्सा उनका नेकलेस था.
कृति ने 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड, हाथ से तैयार किया गया वर्टिब्रल नेकपीस पहना था. इसकी डिजाइन रीढ़ की हड्डी यानी स्पाइन की बनावट से प्रेरित थी. करीब 1.85 लाख रुपये कीमत वाले इस नेकलेस ने उनके पूरे आउटफिट को एक अलग पहचान दी. आमतौर पर पहने जाने वाले नेकलेस से हटकर इस डिजाइन ने फैशन के शौकीनों का ध्यान खींचा.
बॉस लेडी लुक में छाईं कृति, सादगी में भी दिखा ग्लैमर
कृति ने अपने बोल्ड आउटफिट को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया. उन्होंने बालों को स्लीक बन में बांधा और मेकअप को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सटल रखा. स्मोकी आईज, डार्क आइब्रो और मावे टोन वाली ब्राउन लिपस्टिक ने उनके लुक को और खास बना दिया.
लंबी हाइट और ब्लैक पंप्स के साथ कृति का अंदाज किसी बॉस लेडी से कम नहीं लग रहा था. उनका यह आउटफिट Misho Designs के रेडी-टू-वियर कलेक्शन से था. इस बार एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल ग्लैमरस अंदाज से हटकर फैशन का एक नया और एक्सपेरिमेंटल रूप दिखाया.
GQ अवॉर्ड में कृति सेनन को मिला खास सम्मान
यह शाम कृति सेनन के लिए सिर्फ फैशन के लिहाज से ही खास नहीं रही. उन्हें GQ India की ओर से 'मल्टी-हाइफनेट एक्टर ऑफ द ईयर' के खिताब से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड नाइट में कई अन्य सितारों को भी उनके काम और उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला. एआर रहमान को 'आइकन ऑफ द ईयर', पंकज त्रिपाठी को 'एक्टर ऑफ द ईयर' और करण जौहर को 'मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को 'स्पोर्टिंग एक्सीलेंस ऑफ द ईयर' और जिम सर्भ को 'क्रिएटिव पावरहाउस ऑफ द ईयर' से नवाजा गया.
कुल मिलाकर GQ India की यह शाम सितारों, फैशन और उपलब्धियों के नाम रही. हालांकि, इस महफिल में कृति सेनन का अनोखा गोल्ड प्लेटेड नेकलेस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.
यह भी पढ़ें: MrBeast और CarryMinati भी रह गए पीछे! समय रैना ने YouTube पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड