बकरीद से पहले जान लें ये नियम, कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी; देखें VIDEO

Advisory For Bakra Eid Sacrifice: दिल्ली में बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले सरकार ने अवैध कुर्बानी को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार के विकास विभाग ने इस संबंध में नई एडवाइजरी जारी की है. इसमें साफ कहा गया है कि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी.

Know these rules before Bakrid Delhi government issues advisory regarding sacrifice watch video
Image Source: ANI/ File

Advisory For Bakra Eid Sacrifice: दिल्ली में बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले सरकार ने अवैध कुर्बानी को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार के विकास विभाग ने इस संबंध में नई एडवाइजरी जारी की है. इसमें साफ कहा गया है कि सड़कों, गलियों और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी. यह फैसला दिल्ली सरकार में विकास मंत्री कपिल मिश्रा के बयान के बाद लिया गया है. सरकार का कहना है कि त्योहार शांति और नियमों के तहत मनाया जाए.

विकास विभाग की पशुपालन इकाई ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं दी जा सकती. इसके साथ ही पशुओं की अवैध खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाई गई है. सरकार ने कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

नालियों में खून बहाने पर भी रोक

नई एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कुर्बानी के दौरान खून को नालियों में नहीं बहाया जा सकेगा. प्रशासन का कहना है कि इससे गंदगी फैलती है और लोगों को परेशानी होती है. सरकार ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो.

28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर 8 पॉइंट की एडवाइजरी जारी की है. इस बार बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सबसे जरूरी है.

पहले भी उठते रहे हैं शिकायत के मुद्दे

दिल्ली के कई इलाकों में लोगों की शिकायत रहती थी कि बकरीद के दौरान कुछ जगहों पर गलियों और सड़कों पर कुर्बानी दी जाती है. इससे आसपास गंदगी फैलती है और लोगों को परेशानी होती है. कई बार लोगों ने प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगते रहे हैं. अब सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है.

कपिल मिश्रा ने पहले ही दिए थे संकेत

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा पहले ही साफ कर चुके हैं कि अवैध कुर्बानी की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा था कि नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी है. इसके बाद विकास विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है.

शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

सरकार ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को शांति, सद्भाव और जिम्मेदारी के साथ मनाएं. प्रशासन का कहना है कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान बनाए रखते हुए कानून का पालन करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, Video