Parliament Breaking: संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच अहम बैठक हुई है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में परिसीमन (Delimitation) विधेयक, महिला आरक्षण विधेयक और संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.
जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान सरकार की ओर से परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष का सहयोग मांगा गया. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच इन विधेयकों को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई. हालांकि, सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मौजूदा मानसून सत्र में इन विधेयकों को पेश या पारित किया जाना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि सदन में कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक अभी लंबित हैं और सत्र का समय भी सीमित बचा है.
ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session 2026 : राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित | Rajya Sabha | Paper Leak Bill