भारत और भूटान की दोस्ती को एक बार फिर खास पहचान मिली है. भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पवित्र बौद्ध स्तूप समर्पित किया है. यह खास सम्मान भूटान की Gelephu Mindfulness City में आयोजित 108 बौद्ध स्तूपों के निर्माण और अभिषेक समारोह के दौरान दिया गया.