अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म धुरंधर में अपने दमदार अभिनय को लेकर सुर्खियों के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अदाकारी की क्लिप्स लगातार वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें एक ‘अंडररेटेड जेम’ करार दे रहे हैं. इसी बीच इंटरनेट पर करीना कपूर का एक पुराना वीडियो फिर सामने आ गया है, जिसमें वह अक्षय खन्ना की ऐसी तारीफ करती दिख रही हैं जिसने लोगों का ध्यान एक बार फिर इसी बहुमुखी एक्टर की ओर खींच लिया है.
वायरल हो रहे वीडियो में करीना कपूर बेहद ईमानदारी से स्वीकार करती दिखती हैं कि अक्षय खन्ना उनके स्कूल दिनों के क्रश हुआ करते थे. करीना बताती हैं कि उन्होंने अक्षय की डेब्यू फिल्म हिमालयपुत्र लगभग 20 बार देखी है.वह हंसते हुए कहती हैं. तब स्कूल में लड़कियां अक्षय पर फ़िदा थीं, और मैं भी उसी भीड़ में शामिल थी. मुझे अक्षय हमेशा से पसंद रहे हैं. यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि अक्षय का जलवा नया नहीं है, बल्कि उनकी स्टार पावर हमेशा से दर्शकों के दिलों में रही है.
अक्षय खन्ना ही हॉलीवुड जाने के लिए बेस्ट हैं?
वीडियो में करीना आगे कहती हैं कि अक्षय खन्ना न सिर्फ आकर्षक हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान और कमाल के परफॉर्मर भी हैं. उनके शब्दों में अक्षय बहुत क्यूट, बहुत स्वीट और बेहद अच्छे एक्टर हैं. उनकी परफॉर्मेंस माइंड-ब्लोइंग होती है. अगर किसी को हॉलीवुड जाना चाहिए, तो वो अक्षय हैं. सोशल मीडिया पर बैक-टू-बैक वायरल हो रही अक्षय की क्लिप्स के बीच यह बयान और भी दमदार तरीके से फिट बैठता है.
अक्षय और करीना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रही थी हिट
अक्षय खन्ना और करीना कपूर ने साल 2004 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की फिल्म हलचल में साथ काम किया था. यह फिल्म उस दौर की एक बड़ी कॉमर्शियल हिट थी.फिल्म में अक्षय–करीना के अलावा अमरीश पुरी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, उपासना सिंह, परेश रावल और अरबाज खान जैसे कई दिग्गज कलाकार थे, जिनकी मौजूदगी ने फिल्म को खास बनाया.
अक्षय की एक्टिंग फिर लाइमलाइट में क्यों?
धुरंधर की सफलता के बाद दर्शक और समीक्षक दोनों अक्षय की यादगार परफॉर्मेंस पर जोर दे रहे हैं. करीना का यह वीडियो जैसे उनके टैलेंट पर मोहर लगा देता है कि अक्षय सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक ऐसी ताकत हैं जिन्हें दुनिया और ज्यादा देखना चाहती है.
यह भी पढ़ें: मीडिया के सामने गौरव खन्ना की पत्नी ने किया KISS,हूटिंग से झूम उठा माहौल; देखें VIDEO