Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है. दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, फैंस उनका प्यार भरा अंदाज देखने के लिए बेकरार हो जाते हैं. स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री जितनी स्ट्रॉन्ग दिखती है, असल जिंदगी में भी दोनों का रिश्ता उतना ही गहरा और खूबसूरत है. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस कपल का एक ताज़ा वीडियो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है.
बीते गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को गौरव खन्ना ने अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया. इस स्पेशल डे को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त और 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट भी पहुंचे. पार्टी में ग्लैमर, मस्ती और हंसी-मजाक सब कुछ था, लेकिन जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट खींची… वह था गौरव और आकांक्षा का रोमांटिक मोमेंट.
कपल का लिप किस बना पार्टी का हाइलाइट
जन्मदिन का केक काटते समय आकांक्षा चमोला ने गौरव को प्यार से केक खिलाया और गाल पर किस कर उन्हें विश किया. इसी बीच गौरव ने भी अपनी वाइफ के प्रति प्यार जताते हुए भरी महफिल में लिप किस कर लिया. पार्टी में मौजूद लोगों और पैपराजी ने जैसे ही यह पल कैमरे में कैद किया, वहां जोरदार हूटिंग होने लगी. आकांक्षा का शर्माना फैन्स को और भी दीवाना कर गया.
My whole hearttt🫶💌#GauravKhanna #BiggBoss19 pic.twitter.com/GbT05p5KYf
— SSP. (@_jjkssp_) December 11, 2025
फैंस बोले – कपल गोल्स!
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बरसात होने लगी. किसी ने उन्हें ‘कपल गोल्स’ बताया तो किसी ने लिखा – “क्यूटीस!”. वहीं एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा, “एडल्ट वाली किस.” फैंस साफ तौर पर कपल की बॉन्डिंग से बेहद खुश नजर आए. गौरव जहां व्हाइट शर्ट-पैंट पर येलो ब्लेज़र में डैशिंग लग रहे थे, वहीं आकांक्षा रेड ऑफ-शोल्डर गाउन में स्टनिंग दिखीं. दोनों की स्टाइल और उनकी केमिस्ट्री—दोनों ही पार्टी के असली शोस्टॉपर रहे.
‘बिग बॉस 19’ के विनर हैं गौरव खन्ना
गौरव खन्ना की फैन फॉलोइंग ‘बिग बॉस 19’ के बाद और भी बढ़ गई है. शो में उनके ईमानदार गेम और शांत नेचर ने उन्हें दर्शकों की पहली पसंद बना दिया था. सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की और अब रियल लाइफ में भी अपनी लव स्टोरी से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: बिग-बी को क्या हुआ? दीमाग-शरीर ने दिया जवाब; पोस्ट कर क्यों कही ऐसी बात?