Jharkhand Jail Warder Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे झारखंड के युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर (कक्षपाल) भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू कर दिया है. ऊपरी आयु सीमा से जुड़े मामले पर अदालत के आदेश के बाद आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को आवेदन करने का दूसरा मौका मिला है. इच्छुक उम्मीदवार अब 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
1733 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य की जेलों में कुल 1733 कक्षपाल पदों को भरा जाएगा. इनमें 1634 पद पुरुष उम्मीदवारों और 64 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं. आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 तय की गई है. वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में किसी प्रकार का संशोधन करना होगा, उनके लिए 22 से 24 जून 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
जेल वार्डर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है. शारीरिक मानकों की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 155 सेंटीमीटर रखी गई है. महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है.
ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी, जो केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में भाषा ज्ञान, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा और सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.
आवेदन कैसे करें?
ये भी पढ़ें: 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, दिल्ली WCD ने निकाली कई पदों पर भर्ती