दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन का जलवा, दोहरा शतक जड़ते ही अदिति का आया रिएक्शन, जमकर हो रहा VIRAL

Aditi Hundia On Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईशान ने दोहरा शतक जड़ दिया.

Ishan Kishan shines in the Duleep Trophy Aditi reaction upon his double century goes viral
Image Source: Social Media

Aditi Hundia On Ishan Kishan: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईशान ने दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने अपनी पारी में 250 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

ईशान ने 301 गेंदों का सामना किया और 27 चौके व 7 छक्के लगाए. हालांकि, लगातार बल्लेबाजी के कारण थकान होने पर उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. उस समय तक ईस्ट जोन का स्कोर 611/5 के पार पहुंच चुका था.

ईस्ट जोन के लिए रचा इतिहास

इस शानदार पारी के साथ ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो ईशान ईस्ट जोन की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले अरुण लाल और सबा करीम यह कारनामा कर चुके हैं.

गर्लफ्रेंड ने भी किया ईशान को सलाम

ईशान किशन की इस शानदार पारी के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की. दोहरा शतक पूरा होते ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर ईशान के लिए एक स्टोरी शेयर की.

उन्होंने लिखा कि चेन्नई की गर्मी में 250 रन बनाना आसान काम नहीं है. अदिति ने ईशान की हिम्मत, मेहनत और लगातार संघर्ष करने की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर बहुत गर्व है. इससे पहले रविवार को ईशान के शतक पूरा करने के बाद भी अदिति ने सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट शेयर की थी.

इन बल्लेबाजों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन को दूसरे छोर पर कुमार कुशाग्र का भी अच्छा साथ मिला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की बड़ी साझेदारी की. इस साझेदारी ने ईस्ट जोन को साउथ जोन के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

इससे पहले पारी की शुरुआत भी शानदार रही. अपने 31वें जन्मदिन पर खेल रहे अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की और सिर्फ 24 गेंदों में 34 रन ठोक दिए.

डेब्यू कर रहे शिखर मोहन ने भी 85 रनों की शानदार पारी खेली. ईस्ट जोन के बल्लेबाजों के इस दमदार प्रदर्शन के कारण साउथ जोन के गेंदबाज करीब डेढ़ दिन तक विकेट के लिए तरसते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Delhi PG Building Collapse: दिल्ली PG हादसे में बड़ा एक्शन, फरार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता गिरफ्तार