ईशा अंबानी ने धूमधाम से मनाया कृष्णा-आध्या का चौथा जन्मदिन, देखें तस्वीरें

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनके जुड़वां बच्चे कृष्णा और आध्या भी आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं. आज यानी 19 नवंबर को दोनों का जन्मदिन है. इस खास मौके पर कृष्णा और आध्या 4 साल के हो गए हैं.

isha-ambani-twins-krishna-aadya-fourth-birthday-celebration
Image Source: Social Media

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनके जुड़वां बच्चे कृष्णा और आध्या भी आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं. आज यानी 19 नवंबर को दोनों का जन्मदिन है. इस खास मौके पर कृष्णा और आध्या 4 साल के हो गए हैं. ईशा अंबानी ने दोनों बच्चों के लिए खास बर्थडे सेलिब्रेशन रखा, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में ईशा अंबानी अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. इस सेलिब्रेशन में ईशा के भाई आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी अंबानी भी शामिल हुए. हालांकि, बच्चों की क्यूटनेस के साथ-साथ पार्टी में सजे खूबसूरत चॉकलेट केक ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

बच्चों के जन्मदिन पर कैजुअल लुक में दिखीं ईशा अंबानी

कृष्णा और आध्या की बर्थडे पार्टी में ईशा अंबानी का लुक काफी सिंपल और खूबसूरत रहा. उन्होंने लाल रंग का टॉप पहना था. खुले बाल, कानों में छोटे स्टड्स और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान उनके लुक को खास बना रही थी. तस्वीरों में ईशा मिनिमल मेकअप में अपने दोनों बच्चों के साथ कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं.

कृष्णा और आध्या की क्यूटनेस ने जीता दिल

अपने चौथे जन्मदिन पर कृष्णा और आध्या बेहद प्यारे लग रहे थे. कृष्णा ने सफेद रंग की कॉलर वाली पोलो टी-शर्ट पहनी थी, जबकि आध्या हल्के पेस्टल पिंक रंग की फ्रॉक में नजर आईं. दोनों अपने बर्थडे केक के पास खड़े होकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाते दिखे. उनके चेहरे की खुशी और मासूमियत ने सबका ध्यान खींच लिया.

भाई आकाश के बेटे पृथ्वी अंबानी भी आए नजर

इस खास बर्थडे सेलिब्रेशन में ईशा अंबानी के भतीजे पृथ्वी अंबानी भी दिखाई दिए. वह लाल और नीले रंग की स्पोर्ट्स जर्सी पहने हुए थे, जिस पर 19 नंबर लिखा था. तस्वीरों में पृथ्वी भी अपने कजिन कृष्णा और आध्या के जन्मदिन का आनंद लेते नजर आए.

चॉकलेट केक पर फूलों की सजावट ने खींचा ध्यान

कृष्णा और आध्या के जन्मदिन के लिए खास डार्क चॉकलेट केक तैयार कराया गया था. केक के बीच में सफेद क्रीम से खूबसूरती से 'Happy Birthday' लिखा हुआ था. इसके ऊपर लगा गोल्डन स्टार इसकी खूबसूरती बढ़ा रहा था. केक के चारों तरफ हल्के हरे, पीले, गुलाबी और स्काई ब्लू रंग की क्रीम से छोटे-छोटे फूल और बेलें बनाई गई थीं. वहीं, केक की ट्रे के नीचे गुलाबी और सफेद ताजे फूलों से सजावट की गई थी. रंग-बिरंगी फूलों की डिजाइन ने इस केक को बच्चों के जन्मदिन के लिए और भी खास बना दिया.