तत्काल टिकट बुक करते हैं तो जान लें पेमेंट का ये तरीका, बच सकता है कीमती समय

तत्काल टिकट बुक करते समय हर सेकंड कीमती होता है. टिकट सिलेक्ट करने और यात्री की जानकारी भरने के बाद अगर पेमेंट में देरी हो जाए तो कन्फर्म सीट मिलने का मौका हाथ से निकल सकता है. IRCTC पर पेमेंट के लिए UPI और eWallet जैसे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन दोनों का तरीका अलग है.

irctc-tatkal-ticket-payment-upi-vs-ewallet-which-is-faster
Image Source: Internet

तत्काल टिकट बुक करते समय हर सेकंड कीमती होता है. टिकट सिलेक्ट करने और यात्री की जानकारी भरने के बाद अगर पेमेंट में देरी हो जाए तो कन्फर्म सीट मिलने का मौका हाथ से निकल सकता है. IRCTC पर पेमेंट के लिए UPI और eWallet जैसे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन दोनों का तरीका अलग है. ऐसे में सवाल है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान कौन-सा पेमेंट ऑप्शन ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है?

फेस्टिवल सीजन में बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और स्टूडेंट्स अपने घर जाते हैं. इस दौरान ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है. कई बार यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती और उन्हें तत्काल कोटे का सहारा लेना पड़ता है. इसके तहत सफर से एक दिन पहले टिकट बुक करने का मौका मिलता है.

हालांकि, तत्काल टिकट की बुकिंग में सिर्फ तेजी से ट्रेन और सीट चुनना ही काफी नहीं है. पेमेंट पूरा होने में लगने वाला समय भी काफी मायने रखता है. कई बार यात्री सभी डिटेल भर लेते हैं, लेकिन पेमेंट के दौरान देरी या ट्रांजैक्शन फेल होने से टिकट बुक नहीं हो पाती.

तत्काल टिकट बुकिंग में पेमेंट की स्पीड क्यों है जरूरी?

तत्काल टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग एक साथ टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में सीटें तेजी से भर सकती हैं. अगर पेमेंट के लिए बैंक सर्वर का इंतजार करना पड़े या ट्रांजैक्शन में कोई परेशानी आए तो बुकिंग का कीमती समय निकल सकता है. IRCTC पर UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और IRCTC eWallet समेत कई पेमेंट विकल्प मिलते हैं. इनमें UPI और eWallet का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं. लेकिन दोनों में पेमेंट की प्रक्रिया अलग-अलग होती है.

UPI से पेमेंट करने में लग सकता है ज्यादा समय

UPI से टिकट का भुगतान करते समय आपको संबंधित पेमेंट ऐप पर जाकर ट्रांजैक्शन अप्रूव करना पड़ सकता है. इस प्रक्रिया में इंटरनेट कनेक्शन, UPI ऐप और बैंक सर्वर की स्पीड अहम भूमिका निभाती है. अगर इनमें से किसी भी स्तर पर दिक्कत आती है तो पेमेंट पूरा होने में देरी हो सकती है. हालांकि, अगर आपका UPI ऐप पहले से तैयार है और बैंक सर्वर ठीक से काम कर रहा है तो भुगतान जल्दी भी पूरा हो सकता है. इसलिए UPI को धीमा पेमेंट विकल्प कहना सही नहीं होगा.

IRCTC eWallet से पेमेंट करने का क्या है फायदा?

IRCTC eWallet की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको पहले से पैसे जमा करने होते हैं. टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट के लिए अलग से बैंक या UPI ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे भुगतान के कुछ स्टेप कम हो सकते हैं और समय बचने की संभावना रहती है. हालांकि, eWallet से पेमेंट करते समय ट्रांजैक्शन पासवर्ड और OTP जैसी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है. इसलिए यह जरूरी नहीं कि हर बार eWallet से भुगतान UPI के मुकाबले जल्दी ही हो.

तत्काल टिकट के लिए कौन-सा पेमेंट ऑप्शन चुनें?

अगर आप तत्काल टिकट बुक करते हैं तो IRCTC eWallet एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें पहले से बैलेंस होने के कारण पेमेंट के दौरान बैंक या UPI ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे बुकिंग प्रक्रिया के कुछ स्टेप कम हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, अगर आपका UPI ऐप तेजी से काम करता है और बैंक सर्वर में कोई परेशानी नहीं है तो उससे भी पेमेंट जल्दी हो सकता है. आखिरकार ट्रांजैक्शन की स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, IRCTC सर्वर और पेमेंट सेवा की स्थिति पर निर्भर करती है. इसलिए बेहतर होगा कि तत्काल बुकिंग से पहले अपना पसंदीदा पेमेंट विकल्प तैयार रखें और समय बचाने के लिए IRCTC eWallet में पर्याप्त बैलेंस पहले से जमा कर लें.

यह भी पढ़ें: कैमरा खोलते ही दिखेगा रास्ता, 300 से ज्यादा जगहें 3D में; Apple Maps में बड़ा बदलाव