इंडिया टू श्रीलंका... IRCTC लाया स्पेशल पैकेज, 2026 में शुरू होगी ‘रामायण एक्सप्रेस’, जानें डिटेल्स

नए साल के मौके पर अगर आप एक धार्मिक और ऐतिहासिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक शानदार अवसर पेश किया है. यह पैकेज खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए है जो रामायण से जुड़ी पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं. 'श्रीलंका, द रामायण यात्रा' नामक इस पैकेज में श्रद्धालु कोलंबो के विभिन्न रामायण स्थलों की यात्रा करेंगे.

IRCTC launches special New Year Ramayana tour package from Jaipur to Sri Lanka
Image Source: Freepik

नए साल के मौके पर अगर आप एक धार्मिक और ऐतिहासिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक शानदार अवसर पेश किया है. यह पैकेज खासतौर पर उन श्रद्धालुओं के लिए है जो रामायण से जुड़ी पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं. 'श्रीलंका, द रामायण यात्रा' नामक इस पैकेज में श्रद्धालु कोलंबो के विभिन्न रामायण स्थलों की यात्रा करेंगे. यह यात्रा विशेष रूप से 35 श्रद्धालुओं के लिए सीमित है, और इसके लिए बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी.

एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा की शुरुआत

यह यात्रा जयपुर से शुरू होगी, और यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलंबो तक ले जाया जाएगा. इस यात्रा में आपको कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों का दर्शन करने का मौका मिलेगा. इन स्थलों में से सबसे प्रमुख हैं सीता अम्मन मंदिर, जहां पर माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी थी. इसके अलावा अशोक वाटिका, रावण गुफा और विभीषण मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थल भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे.

रामायण से जुड़ी धार्मिक स्थल

श्रीलंका में कई प्रमुख स्थान हैं, जो रामायण के साथ जुड़े हुए हैं. यात्रा के दौरान आपको इन सभी पवित्र स्थलों का दर्शन होगा. इनमें हक्गला गार्डन (अशोक वाटिका), रावण गुफा (जिसे रावण का निवास स्थान माना जाता है), और रामबोडा हनुमान मंदिर (जहां हनुमान जी ने लंका दहन से पहले कदम रखा था) प्रमुख हैं. इसके अलावा, मुन्नेश्वरम मंदिर, मनावरी मंदिर, गायत्री पेडम और दिवुरुम्पोला मंदिर जैसे अन्य धार्मिक स्थल भी यात्रियों को देखने को मिलेंगे.

यात्रा का शुल्क और सुविधाएं

इस विशेष धार्मिक यात्रा का पैकेज 71,440 रुपये है, जिसमें वापसी की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटल में ठहरने की व्यवस्था, भारतीय शैली का स्वादिष्ट खाना, सभी पर्यटन स्थलों का प्रवेश शुल्क, अनुभवी गाइड सर्विस, श्रीलंका का वीजा और यात्रा बीमा भी शामिल हैं. इसके अलावा, आपको अपनी यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सभी सुविधाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई हैं.

अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध पैकेज

अगर आप डबल ऑक्यूपेंसी (DBL Sharing) का चयन करते हैं तो आपको 71,440 रुपये चुकाने होंगे, जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी (SGL Sharing) के लिए 89,980 रुपये का भुगतान करना होगा. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी (TPL Sharing) के लिए किराया 70,070 रुपये निर्धारित किया गया है. बच्चों के लिए भी अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं. बेड के साथ बच्चों का शुल्क 54,765 रुपये है, और बिना बेड के बच्चों का शुल्क 51,905 रुपये है. 2 से 4 साल के छोटे बच्चों के लिए यह पैकेज 35,480 रुपये में उपलब्ध है.

बुकिंग की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चूंकि यह पैकेज सिर्फ 35 यात्रियों के लिए है, इसलिए यदि आप भी इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द बुकिंग करनी होगी. बुकिंग के लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा. यात्रा 8 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, और यह यात्रा 6 दिन और 5 रातों तक चलेगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा; पाञ्चजन्य शंख स्मारक का किया शुभारंभ, शहीदी दिवस कार्यक्रम में भी की शिरकत