खामेनेई के जनाजे में 3,000 मौतों की आशंका, तैयार की जा रहीं कब्रें! ईरान को किस बात का सता रहा डर?

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस कार्यक्रम में लाखों से लेकर करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

Iran Digging Graves Khamenei funeral 3000 deaths fear Over Crowd
Image Source: Social Media

तेहरान: ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. इस कार्यक्रम में लाखों से लेकर करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम संस्कार में करीब 1.5 करोड़ से 2 करोड़ तक लोग पहुंच सकते हैं. इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए तेहरान और आसपास के इलाकों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं.

3000 कब्रों की तैयारी

तेहरान के बहिश्त-ए-जहरा कब्रिस्तान में हजारों नई कब्रें तैयार की गई हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करीब 3000 कब्रों की व्यवस्था पहले से की गई है.

भारी भीड़ और गर्मी का खतरा

एक विदेशी रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ आपदा प्रबंधन दस्तावेजों में यह आशंका जताई गई है कि इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान भीड़, गर्मी और अव्यवस्था के कारण 1500 से 3000 लोगों की मौत हो सकती है. हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इतनी भारी भीड़ और तेज गर्मी को देखते हुए हालात बिगड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए पहले से तैयारी की जा रही है.

सुरक्षा और इंतजाम

ईरानी प्रशासन ने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और मेडिकल व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा है. जगह-जगह मेडिकल कैंप और इमरजेंसी टीमें तैनात की गई हैं.

अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

खामेनेई का अंतिम संस्कार कई दिनों तक चलेगा. बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को तेहरान के बाद कोम, नजफ और कर्बला जैसे पवित्र शहरों में भी ले जाया जाएगा.

इसके बाद उन्हें उनके गृह नगर मशहद में दफनाया जाएगा. कुल मिलाकर ईरान में इस समय भारी भीड़ और सुरक्षा इंतजामों के बीच अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं, जबकि भीड़ और हालात को लेकर चिंताएं भी बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- छिपे हैं, घायल हैं या मारे जा चुके मोजतबा खामेनेई? पिता के जनाजे से रहे गायब, अब तक क्यों नहीं आए सामने?